ग्वालियर

‘दादू गंदे वीडियो दिखाते हैं और कहते- तुम भी ये सीखो…’ ग्वालियर की बच्ची ने बताया दर्द

Gwalior crime news: सूरत निवासी महिला ने शिकायत में बताया है 14 साल पहले ग्वालियर में कारोबारी से शादी हुई थी। अब तलाक हो चुका है....

2 min read
Gwalior crime news:
Gwalior crime news: प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source- freepik)

Gwalior crime news:एमपी के ग्वालियर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। यहां पर एक 60 साल के कारोबारी पर उनकी 12 साल की पोती ने अश्लील वीडियो दिखाने और छेडख़ानी का आरोप लगाया है। उसने मां को पीड़ा बताई तब रिश्तों को कलंकित करने का मामला सामने आया।

पीड़िता की शिकायत पर सूरत (गुजरात) पुलिस ने केस दर्ज किया और केस डायरी जनकगंज थाने को भेजी है। फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। ग्वालियर ASP जयराज कुबेर ने बताया कि सूरत पुलिस से जीरो पर एफआईआर आई है, जिसे लेकर जनकगंज थाना में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी फिलहाल फरार है, उसकी तलाश जारी है।

ये है पूरा मामला

सूरत निवासी महिला (35) ने शिकायत में बताया है 14 साल पहले ग्वालियर में कारोबारी से शादी हुई थी। अब तलाक हो चुका है। है। वह में ज्योतिष का काम काम करती है। सूरत में दंपति के 12 साल की बेटी है। अदालत ने उसे पिता के साथ रहने का आदेश दिया है, इसलिए बेटी पिता और दादा, दादी के साथ रहती है। अब स्कूल में गर्मियों की छुटिटयां है तो बेटी उनके पास सूरत आई है लेकिन हर वक्त उदास और डरी सहमी रहती है। उसका व्यवहार अटपटा लगा तो परेशानी की वजह पूछी। पहले तो लड़की चुप रही लेकिन उसे भरोसे में लेकर बात की तो बच्ची बच्ची रो पड़ी और उसने दहलाने वाली बातें बताई।

नशे में सोते से उठाते दादा , अश्लील हरकतें करते

महिला ने शिकायत में बताया, बेटी ने खुलासा किया दादा कई महीनों से उसके साथ गलत हरकतें कर रहे हैं। दादा रोज शराब पीते पिता और दादी के सोने के बाद दादा उसे सोते से उठाकर मोबाइल में जबरिया गंदी वीडियो दिखाते है उसके साथ अश्लील हरकतें करते और कहते है कि तुम ये सब सीखो, बड़ी हो रही हो। वे मुझे गलत तरीके से छूते हैं। मासूम बच्ची की आपबीती सुन मां दंग रह गई। मना करने पर धमकाते हैं कि मां से नहीं मिलने देंगे।

पीड़िता ने सूरज, गुजरात में दादा पर छेड़खानी का केस कराया है। गुजरात पुलिस ने केस डायरी जनकगंज थाने को ट्रांसफर की है। उस आधार पर कार्रवाई की जा रही है। - किरण अहिरवार, सीएसपी लश्कर सर्किल

साल 2023 में हो चुका तलाक

जनकगंज थाना पुलिस के अनुसार, ग्वालियर की रहने वाली 37 वर्षीय शिकायतकर्ता सूरत शहर में एस्ट्रोलॉजर है। उसकी शादी 2012 में ग्वालियर के एक व्यापारी के साथ हुई थी। दो साल बाद बेटी पैदा हुई लेकिन पारिवारिक विवाद के चलते 20 अक्टूबर 2023 कोर्ट से दोनों का तलाक हो गया। बच्ची की कस्टडी पिता को मिली, इसके बाद से वह ग्वालियर में रहकर पढ़ाई कर रही है, पिता और दादा-दादी के साथ रहती है।

Published on:
08 Jun 2026 02:51 pm