ग्वालियर

‘जनवरी’ जैसा ठंडा ‘मार्च’ ! 26 मार्च को आएगा नया ‘पश्चिमी विक्षोभ’, पलटेगा मौसम

MP Weather Today: जम्मू कश्मीर में नया पश्चिमी विक्षोभ 26 मार्च को आएगा। इस कारण अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है।
2 min read
• •
Updated: 22 Mar 2026, 3:11 PM IST
MP Weather Today
MP Weather Today (Photo Source - Patrika)

MP Weather Today: जम्मू कश्मीर में आए पश्चिमी विक्षोभ से मौसम बिगड़ गया। गर्मी के सीजन में सर्दी का मार्च शुरू हो गया है। शहर घने कोहरे की चादर में ढंका हुआ था और दृश्यता 700 मीटर रही। न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इससे सुबह सर्दी का अहसास रहा और गर्म कपड़े निकालने पड़े।

मार्च के अंत में इस तरह का मौसम पहली बार हुआ है, जब लोगों ने जनवरी जैसा कोहरा देखा है। मोर्निंग वॉक पर निकले लोग इस मौसम की तुलना कश्मीर के मौसम से करने लगे। जबकि मार्च के अंत में हीटवेव चलना शुरू हो जाती है। हीटवेव की जगह सर्दी का अहसास रहा।

बारिश की संभावना नहीं

देश के अलग-अलग हिस्सों में बने चक्रवातीय घेरे व अरब सागर, बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी की वजह से जिले में तेज बारिश हुई और ओलावृष्टि भी। भितरवार, डबरा, घाटीगांव में ओलावृष्टि रही, जबकि शहर में बारिश व तेज हवा रही। इस बारिश से रात में सर्दी बढ़ है। शहर सहित जिले में घना कोहरा रहा। सुबह 6 से 7 बजे के बीच दृश्यता कम रही। सुबह के समय बिना गर्म कपड़े के निकले लोगों को कंपकपी रही। सुबह 8 बजे धूप तेज हुई तो आसमान साफ हो गया। दिन में धूप ने काफी राहत दी। मौसम विभाग के अनुसार अब बारिश की संभावना नहीं है।

मार्च के दो पखवाड़ों में ऐसा रहता है मौसम

  • 28 फरवरी तक सर्दी का सीजन रहता है। 1 मार्च से गर्मी का सीजन शुरू होता है। मार्च के पहले सप्ताह से तापमान बढऩा शुरू होता है। 15 मार्च तक गर्मी की दस्तक हो जाती है।
  • दूसरा पखवाड़ा शुरू होता है, उसमें मौसम तेजी से बदलता है। मार्च के अंत के 10 दिनों में हीटवेव की स्थिति बनने लगती है, क्योंकि तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच जाता है।
  • शनिवार को अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम रहा। दिन में एसी व कूलर चलाने की स्थिति बन गई थी। अब ठंडक ने पंखे भी बंद करा दिए।

जम्मू कश्मीर में नया पश्चिमी विक्षोभ 26 मार्च को आएगा। इस कारण अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है। आसमान साफ रहेगा। इससे तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है।-दिव्या सुरेंद्रन, मौसम वैज्ञानिक

Updated on:
22 Mar 2026, 3:11 PM IST
Published on: