ग्वालियर

Breaking : दो भाइयों को एक महिला से हुआ प्यार, अजब है इन तीनों की लव स्टोरी, See Video

Breaking : दो भाइयों को एक महिला से हुआ प्यार, अजब है इन तीनों की लव स्टोरी, See Video
3 min read
• •
Updated: 29 Aug 2018, 3:26 PM IST
Amazing Love Story In Hindi news
Breaking : दो भाइयों को एक महिला से हुआ प्यार, अजब है इन तीनों की लव स्टोरी, See Video

ग्वालियर/शिवपुरी । भौंती जिले के भौंती थाना अंतर्गत ग्राम ढला में मंगलवार की सुबह एक महिला सहित चार लोगों ने एक युवक व उसकी प्रेमिका पर लाठियों से हमला कर जमकर मारपीट कर दी। बाद में दोनों को बांधकर आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल युवक ने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने महिला सहित चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया। लेकिन सांझ ढलते ही इस घटना परिदृश्य बदल गया और मृतक के परिजनों ने भौंती थाने के टीआई पर गुप्तांग में लात मारने का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव किया। समाचार लिखे जाने तक घेराव जारी था ।


जानकारी के मुताबिक ग्राम ढला निवासी सुनीता (३२) (परिवर्तित नाम) के पति की मौत कुछ समय पूर्व हो गई थी। उसके बाद से महिला के गांव के ही देवेन्द्र (३०) पुत्र जगत सिंह लोधी व उसके भाई से अवैध संबंध बन गए। इन संबंधों को लेकर सुनीता के ससुराल पक्ष के लोगों ने युवक को कई बार सुनीता के पास आने से मना किया। इसके बाद भी देवेंद्र का आना-जाना बंद नहीं हुआ। मंगलवार की सुबह करीब १० बजे देवेंद्र सुनीता के पास आया तो उसके ससुराल पक्ष से फूल सिंह, कल्लू लोधी, दीप सिंह व ममता लोधी ने मिलकर देवेंद्र व सुनीता की जमकर मारपीट कर दी। दोनों गंभीर घायल हो गए तो आरोपी उन्हें बांधकर भाग गए। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने देवेंद्र से मारपीट करते समय उसे मल-मूत्र भी पिलाया था ।

घायल महिला ने मामले की सूचना डायल-१०० पर दी। मौके पर आई पुलिस घायल देवेन्द्र, सुनीता व ममता को लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए तीनों को मेडिकल के लिए पिछोर स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान देवेंद्र ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पीएम कराकर फूल सिंह, कल्लू, दीप सिंह व ममता के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर ममता को गिरफ्तार कर लिया है ।

सांझ ढलते ही टीआई पर लगाए आरोप, घेरा थाना

पिछोर से पूर्व विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी रहे प्रीतम लोधी के नेतृत्व में परिजनों व लगभग दो सैकड़ों लोगों ने भौंती थाने का घेराव करते हुए टीआई पर कार्रवाई की मांग की। समाचार लिखे जाने तक आक्रोशित भीड़ एसपी को वहां बुलाने की भी मांग कर रही थी ।


परिजनों का आरोप : टीआई ने मारी देवेन्द्र के गुप्तांग पर लात, जिससे बिगड़ी हालत

शाम को मृतक देवेन्द्र के परिजनों ने भौंती टीआई पर आरोप लगाया कि देवेंद्र अपनी शिकायत में 9 लोगों के नाम एफआईआर दर्ज करने की बात कह रहा था, लेकिन टीआई ने उसके गुप्तांग में लात मारते हुए कहा कि केवल चार लोगों पर ही एफआईआर करेंगे। लात मारने के बाद देवेंद्र की हालत बिगड़ गई और उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया ।

अवैध संबंध का मामला
"शुरुआती जांच में मारपीट की घटना अवैध संबंधों के चलते हुई। घायल युवक ने दम तोड़ दिया। मैला खिलाने की बात हमारे सामने नहीं आई। मुझ पर लात मारने का आरोप निराधार है। मैं क्यों किसी को लात मारूंगा?"
राजवीर कटारे, भौंती थाना प्रभारी

Updated on:
29 Aug 2018, 3:26 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Gwalior Crime: खुद शादी से मुकरा… दूसरी जगह रिश्ता तय हुआ तो मंगेतर को भेज दीं फोटोज, एक्स बॉयफ्रेंड पर मामला दर्ज

चीता ने फिर लांघी कूनो की सरहद…मुरैना में ‘शिकार’ के बाद अब वन विभाग अलर्ट पर, सुरक्षा के लिए बताया 19 सूत्रीय एक्शन प्लान, चौबीस घंटे तीन टीमें रखेंगी नजर

हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी : कारण आदेश की धड़कन होते हैं, बिना वजह बताए कर्मचारियों पर थोपी गई सजा

ग्वालियर : एक जवान के जिम्मे 6 हजार वाहन, 13.81 लाख गाड़ियों के बोझ से हांफ रहा यातायात

धनतेरस से पहले सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ रवि-पुष्य योग में बरसेगी समृद्धि, खरीदारी का महामुहूर्त