ग्वालियर

सुबह 4.33 बजे छत से कूदकर CCTV में भागती दिखी दुल्हन, ग्वालियर में सुहागरात पर गहने समेटकर हुई फरार

Bride Ran Away Case: दूल्हा शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचा तो दुल्हन को लेकर थाने पहुंचा उसका पिता व भाई, दूल्हे ने साथ रखने से किया इंकार, बोला- इससे मेरी जान को खतरा।
2 min read
gwalior
Bride jumps from roof and run away with jewelry on suhagrat, सुहागरात पर जेवर लेकर छत से कूदकर भागी दुल्हन (source-patrika)

Gwalior Bride Ran Away Case: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में सुहागरात पर एक दुल्हन सारे गहने लेकर फरार हो गई। पहली ही रात दुल्हन ससुराल की छत से पड़ोसी की छत पर पहुंची और फिर वहां से कूदकर भाग गई। सुबह जब दूल्हे की नींद खुली तो दुल्हन कमरे में नहीं थी, उसने दुल्हन की तलाश की और आसपास के सीसीटीवी कैमरे देखे तो उनमें दुल्हन पड़ोसी की छत से कूदकर भागते हुए नजर आई। दूल्हा शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचा जहां दुल्हन का भाई और पिता भी दुल्हन को लेकर पहुंचे लेकिन दूल्हे ने दुल्हन को अपने साथ रखने से इंकार कर दिया।

देखें वीडियो-

28 जून को हुई थी शादी

ग्वालियर के रहने वाले जितेन्द्र जोशी की शादी 28 जून को मुरैना जिले के एक गांव की रहने वाली नम्रता के साथ धूमधाम से पूरे रीति-रिवाजों के साथ हुई थी। 29 जून को जितेन्द्र दुल्हन नम्रता को विदा कर अपने घर लेकर आया। सुहागरात की रात जब जितेन्द्र की नींद लग गई तो दुल्हन नम्रता गहने समेटकर घर की छत से पड़ोसी की छत पर पहुंची और वहां से कूदकर फरार हो गई। मंगलवार की सुबह जब दूल्हे जितेन्द्र की नींद खुली तो उसने दुल्हन की तलाश की। उसका कहीं पता नहीं चला तो उसने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे दिखे तो एक कैमरे में दुल्हन भागती हुई नजर आई।

पति ने दुल्हन को साथ रखने से किया इंकार

जब दूल्हा जितेन्द्र परिजनों के साथ थाने में शिकायत दर्ज कराने के लिए पहुंचा तो वहां दुल्हन नम्रता को साथ लेकर उसका भाई और पिता भी पहुंच गए। उन्होंने जितेन्द्र से नम्रता को अपने साथ घर ले जाने के लिए कहने लगे। जिस पर जितेन्द्र ने साफ लफ्जों में नम्रता को अपने साथ घर ले जाने से मना कर दिया। उसने कहा कि 'शादी की एक रात भी पूरी नहीं हुई थी और यह दुल्हन गहने लेकर भाग गई। इसने समाज में हमारी और हमारे परिवार की बदनामी कराई है। मैं बेहद डरा हुआ हूं और ऐसी महिला को दोबारा अपने घर कतई नहीं ले जाऊंगा।'

दुल्हन का एक और कारनामा आया सामने

बताया जा रहा है कि दुल्हन नम्रता पहले भी एक युवक के साथ शादी के नाम पर धोखा कर चुकी है। पता चला है कि नम्रता की शादी पहले ग्वालियर जिले के जरगांव निवासी जशरथ जोशी के साथ तय हुई थी। तब गोद भराई की रस्म में जशरथ ने नम्रता को सोने-चांदी के जेवरात और नकदी दिए थे, लेकिन बाद में किसी बात पर विवाद होने पर शादी टूट गई। शादी टूटने पर जब जशरथ ने गोद भराई में दिए जेवरात और नकदी वापस मांगे तो नम्रता के परिजनों ने उसे बुलाकर उसके साथ मारपीट की थी और पैसे व जेवरात वापस नहीं किए थे।

Updated on:
30 Jun 2026 08:39 pm
Published on:
30 Jun 2026 08:22 pm