28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शाम 5 बजे पति का आया फोन, रात 8 बजे बीना में मायके में फंदे पर मिली महक

Newly Married Mahak Shahu Suicide Case: करीब डेढ़ महीने पहले आगासौद के रहने वाले सौरभ साहू से हुई थी महक की शादी, परिजनों का आरोप- बेटी के चरित्र पर संदेह करते थे, मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर की आत्महत्या।
2 min read
Google source verification
BINA

newly married woman mahak sahu suicide case, मृतका महक साहू की पति सौरभ के साथ शादी के वक्त की तस्वीर (source-patrika)

Bina Newly Married Mahak Shahu Suicide Case: मध्यप्रदेश के सागर जिले के बीना के बारधा गांव में मायके में फंदा लगाकर आत्महत्या करने वाली 21 वर्षीय नवविवाहिता महक साहू की मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। रविवार को मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के बाद से उनकी बेटी लगातार मानसिक प्रताड़ना झेल रही थी। उनका आरोप है कि पति और सास के व्यवहार से परेशान होकर महक ने यह कदम उठाया। इतना ही नहीं परिजन ने ये भी आरोप लगाया है कि शाम 5 बजे ही पति का फोन आया था उसके बाद से महक काफी परेशान थी।

करीब डेढ़ महीने पहले हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार महक साहू (21) निवासी बारधा की शादी पिछले माह आगासौद निवासी सौरभ साहू के साथ हुई थी। पिता के अनुसार, बेटी की शादी एक रेलवे कर्मचारी से होने के कारण उन्होंने उसके सुरक्षित भविष्य की उम्मीद की थी। शादी में नकदी, जेवर और अन्य सामग्री सहित करीब 15 लाख रुपए खर्च किए थे। पिता का आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद ही सौरभ ने महक के चरित्र पर संदेह करना शुरू कर दिया था। छोटी-छोटी बातों पर विवाद होता था और उसे मानसिक रूप से परेशान किया जाता था।

पति ने पढ़ाई छुड़वाई, मोबाइल तोड़ा

पिता का आरोप है कि महक नर्सिंग कॉलेज में पढ़ रही थी, लेकिन पति के दबाव और प्रताड़ना के चलते उसे बीच में ही पढ़ाई छोड़नी पड़ी। इतना ही नहीं, उसका मोबाइल भी तोड़ दिया गया और उसे मोबाइल रखने तक की अनुमति नहीं दी जाती थी। आरोप है कि सौरभ अक्सर तलाक देने की धमकी देकर उसे मानसिक तनाव में रखता था। मृतका के पिता ने पुलिस से मांग की है कि महक के मोबाइल की कॉल डिटेल और अंतिम बातचीत की निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि घटना के पीछे की वास्तविक परिस्थितियां सामने आ सकें और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो।

शाम 5 बजे पति का फोन आया और 8 बजे आत्महत्या की

परिजनों के अनुसार शनिवार शाम करीब पांच बजे महक के मोबाइल पर सौरभ का फोन आया था। दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। आरोप है कि इसी दौरान सौरभ की मां ने भी महक को धमकाया। बातचीत होने के बाद महक बहुत ज्यादा तनाव में आ गई और रात करीब आठ बजे उसने मायके में फंदा लगाकर जान दे दी। नवविवाहिता की मृत्यु के बाद पोस्टमार्टम तहसीलदार डॉ. अंबर पंथी की मौजूदगी में किया गया। इसके बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। चूंकि मामला नवविवाहिता से जुड़ा है इसलिए इसकी जांच एसडीओपी करेंगे।