ग्वालियर

लखपति बनने करा रहे थे तंत्र-मंत्र, साढ़े सात लाख और दो कार भी ले भागा तांत्रिक

MP News: तंत्र-मंत्र के दम पर लखपति बनाने का झांसा देकर लाखों की लूट, रेस्टोरेंट संचालक को लूटा, मध्य प्रदेश के खंडवा जिले का मामला आप भी रहें ऐसे लोगों से सावधान...
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Apr 2025, 11:55 AM IST
Tantrik
प्रतीकात्मक तस्वीर: पत्रिका

MP News: रेस्टोरेंट कर्मचारी को तंत्रमंत्र से लखपति बनाने का झांसा देकर जालसाज ने 7.50 लाख रुपया ठग लिया। खुद को तांत्रिक बताकर पूजा पाठ के नाम पर 16 दिन में यह रकम ऐंठकर वह चंपत हो गया। यही नहीं, तांत्रिक तो ट्रेवल्स कारोबारी से दो कार किराए पर भी ले गया।

अजय जाटव निवासी थाटीपुर ने शिकायत में बताया, वह रेस्टोरेंट पर काम करता है। यहां नदीपार टाल निवासी अवधेश तिवारी का आना जाना था। अवधेश खुद को तांत्रिक बताता था। उसने एक वीडियो दिखाया था, जिसमें पैसों का ढेर लगा था। अवधेश ने उसे लालच दिया कि तंत्र-मंत्र की दम पर इतना पैसा आसानी से इकट्ठा कर सकता है। उसके लिए कुछ पूजा पाठ कराने होंगे। लालच में आकर वह पूजा के लिए तैयार हो गया। अवधेश ने 14 से 30 मार्च तक उसे 7.50 लाख रुपया ऐंठ लिया।

मां के गहने, बाइक और सामान बेचकर दी रकम


अजय के मुताबिक उसने मां के गहने, बाइक, घर का कीमती सामान बेच दिया। मोबाइल और लैपटॉप उधार रखकर अवधेश को पैसा दिया। अब अवधेश ने डेढ लाख रुपया और मांगा तब ठगे जाने का एहसास हुआ तो पुलिस से शिकायत की है।


Updated on:
4 Apr 2025, 11:55 AM IST
Published on: