CM Mohan Yadav : शुक्रवार को सीएम मोहन ने ग्वालियर के नगर द्वार का नामकरण किया है। सीएम ने इसे 'दाता बंदी छोड़ द्वार' नाम दिया है।
CM Mohan Yadav : उत्तरप्रदेश की तर्ज पर मध्यप्रदेश में भी इलाकों के नाम बदलने का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देवास जिले के एक-दो नहीं बल्कि 54 गांवों के नाम बदलने के आदेश दिए थे। अभी इस आदेश को बीते एक सप्ताह भी नहीं हुआ था कि सीएम मोहन(CM Mohan Yadav) ने एक और घोषणा कर दी है। हालांकि इस बार नाम बदला नहीं गया बल्कि नामकरण किया गया है। शुक्रवार को सीएम मोहन ने ग्वालियर के नगर द्वार का नामकरण किया है। सीएम ने इसे 'दाता बंदी छोड़ द्वार' नाम दिया है।
शुक्रवार को सीएम मोहन(CM Mohan Yadav) ने ये बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि, 'आज गर्व के साथ हम ग्वालियर के पुरानी छावनी क्षेत्र में बनने वाले नगर द्वार के नाम सिख धर्म के छठे गुरु, गुरु हरगोविंद सिंह(Guru Hargobind Singh) के सम्मान में 'दाता बंदी छोड़ द्वार' रख रहे हैं।'
बता दें कि सीएम ने पवित्र सिख धर्म के छठे गुरु हरगोविंद सिंह(Guru Hargobind Singh) के नाम पर रखने की घोषणा की है। ग्वालियर-चंबल संभाग में सिख समुदाय का बहुत ही गौरवशाली इतिहास रहा है। इस इलाके में बड़ी संख्या में सिख परिवार निवास करते हैं।