ग्वालियर

बच्चों को ठंड के कहर से बचाने 5वीं तक के स्कूल बंद किए, घोषित की छुट्टी

एमपी में तेज ठंड पड़ रही है। ठंड के प्रकोप से बच्चों को बचाने के लिए स्कूल बंद कर दिए गए हैं। स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है। सर्दी के चलते कलेक्टर ने कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में आज अवकाश घोषित कर दिया है।
2 min read
• •
Updated: 6 Jan 2024, 11:57 AM IST
band_school.png
स्कूलों में आज अवकाश घोषित

एमपी में तेज ठंड पड़ रही है। ठंड के प्रकोप से बच्चों को बचाने के लिए स्कूल बंद कर दिए गए हैं। स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है। सर्दी के चलते कलेक्टर ने कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में आज अवकाश घोषित कर दिया है।

जिला शिक्षा अधिकारी अजय कटियार ने बताया कि कलेक्टर द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। शहर में अत्यधिक ठण्ड होने के चलते कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने शनिवार को नर्सरी से कक्षा 5वीं तक के बच्चों के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।

आदेश में बताया गया है कि जिले में काफी सर्दी पड़ रही है और इसे देखते हुए शनिवार को नर्सरी से कक्षा 5वीं तक संचालित होने वाले सीबीएससी, ईसीएस, प्राइवेट व शासकीय सहित सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। जबकि कक्षा 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं संचालित की जाएगी। आदेश का पालन नहीं करने वाले स्कूल के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी गई है।

वहीं अभिभावकों का कहना है कि सर्दी काफी पड़ रही है, इसलिए कलेक्टर व जिला शिक्षा अधिकारी को चर्चा करके 15 जनवरी तक स्कूल में अवकाश घोषित करना चाहिए। इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है कि सर्दी को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारी से चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा।

गौरतलब है कि ग्वालियर में घने कोहरे के दौरान वाहन चालक भी परेशान हो रहे हैं। सुबह 7 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। प्रदेश में सबसे कम पारा ग्वालियर में 7.9 डिग्री रहा।

Published on:
Also Read
View All