ग्वालियर

‘पहले खुद की स्थिति देखें’, इमरती देवी के दिग्विजय को लेकर दिए बयान पर जयवर्धन सिंह का पलटवार

Imarti Devi statement on Digvijay Singh: इमरती देवी के बयान पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पुत्र और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने भी करारा जवाब दिया।

2 min read
Jun 19, 2026
Congress MLA Jaivardhan Singh counters Imarti Devi statement on Digvijay Singh
Imarti Devi statement on Digvijay Singh: जयवर्धन सिंह ने इमरती देवी के बयान पर किया पलटवार (फोटो सोर्स- Patrika)

Jaivardhan Singh counters Imarti Devi: मध्यप्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मंत्री और भाजपा नेता इमरती देवी (Imarti Devi) के बयान से एक बार फिर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। इमरती देवी ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) को लेकर दिए बयान ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। इमरती देवी के बयान पर दिग्विजय सिंह पुत्र और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने भी करारा जवाब भी दिया। यही नहीं, कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार ने पार्टी छोड़ गए नेताओं पर तंज कसा।

बता दें कि, राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद आयोजित कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के कहने पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह उठकर दूसरी कुर्सी में बैठ गए थे। इसी वीडियो को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर अपने बड़े नेताओं का अनादर करने का आरोप लगाया था।

इमरती देवी ने कहा- भाजपा में आएं, पूरा सम्मान मिलेगा

कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस वाले वायरल वीडियो को लेकर पूछे गए सवाल पर पूर्व मंत्री इमरती देवी ने पहले कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब से जीतू पटवारी प्रदेशाध्यक्ष बने हैं, तब से पूरी कांग्रेस डामाडोल हो गई है। इमरती ने कहा कि उनके वरिष्ठ नेता हमारे प्रधानमंत्री के बारे में अच्छा बोल रहे है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस की हालात बहुत खराब है और दिग्विजय को वहां सम्मान नहीं मिल रहा है। पूर्व मंत्री ने इसके बाद रिपोर्टर द्वारा दिग्विजय के भाजपा में शामिल होने वाले सवाल का जवाब देते हुए कहा कि- भारतीय जनता पार्टी तो समुद्र है, दिग्विजय सिंह आएं तो उनका स्वागत और सम्मान है।'

विधायक जयवर्धन सिंह ने किया पलटवार

पूर्व मंत्री के बयान पर राघोगढ़ से कांग्रेस के विधायक और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह (Congress MLA Jaivardhan Singh) ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि ' मैं इमरती देवी जी से कहना चाहता हूं कि उन्होंने स्वयं अपनी राजनीतिक आत्महत्या हत्या कर ली है। विधायक ने कहा कि सभी ये बात जानते है कि सबसे ज्यादा परेशान वही लोग हैं,जिन्होंने 6 साल पहले सौदेबाजी की थी। आज वो लोग कहां है? जयवर्धन ने तंज कसते हुए बोला कि- आज वे (इमरती देवी) कांग्रेस में होती तो विधायक होती लेकिन अब भाजपा ने उन्हें घर पर बैठा दिया है।

इमरती देवी के बयान कांग्रेस विधायक ने भी दी प्रतिक्रिया

जयवर्धन सिंह के बाद कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार ने भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने वाले नेताओं पर तंज कसा। उन्होंने इमरती देवी पर निशाना साधते हुए कहा कि सिंधिया जी का अपमान भारतीय जनता पार्टी में हो रहा है, तो इनका क्या हाल होगा। जब सिंधिया कांग्रेस में थे तब ग्वालियर-चंबल संभाग में बिना उनके पत्ता भी नहीं हिलता था लेकिन आज बीजेपी में एक-एक पद के लिए उन्हें संघर्ष करना पड़ रहा है। सिकरवार ने कहा कि उनके साथ गए 22-23 लोग आज हाशिये पर हैं, 5-6 जो रह भी गए हैं उनको भी अगले चुनाव तक भारतीय जनता पार्टी निपटा देगी। सिकरवार ने कहा कि इमरती देवी ने जिस मकसद से कांग्रेस छोड़कर बीजेपी ज्वाइन की थी, वह उद्देश्य सफल नहीं हो पाया है।

Published on:
19 Jun 2026 07:05 pm