ग्वालियर

Dengue Fever: जानलेवा हुआ डेंगू , पॉजिटिव निकले 457 मरीज 15 बच्चे शामिल

Dengue Fever: 352 मरीजों की जांच में 22 को डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें 15 बच्चे शामिल हैं.....

2 min read
Dengue Fever

Dengue Fever: डेंगू अब तेजी से बढ़ने के साथ ही जानलेवा भी होता जा रहा है। सितंबर महीने के 26 दिनों में ही 457 मरीज आ चुके हैं। इतना ही नहीं अब हर दिन संख्या 22 से अधिक ही आ रही है। डेंगू के मरीज अधिकांश पूरे ही शहर में बढ़ने लगे हैं। इसमें सबसे ज्यादा बच्चों की संख्या है।

गुरुवार को 352 मरीजों की जांच में 22 को डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें 15 बच्चे शामिल हैं। इनमें 15 साल तक के बच्चे अधिक हैं। डेंगू के मरीज बढऩे से नगर निगम के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीमें फील्ड में जा रही हैं। इसके बावजूद भी मरीजों की संख्या में कोई ज्यादा कमी नहीं आ रही है।


निगम ने दस स्थानों पर कराई फॉगिंग

ग्वालियर नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरुवार को पुष्कर कॉलोनी फेस-2, एयरपोर्ट परिसर सीआईएसएफ यूनिट, वार्ड 52 नादरिया माता रोड पर फॉगिंग व कीटनाशक दवा का छिडक़ाव कराया गया। नगर निगम सीएचओ डॉ वैभव ने बताया कि वार्ड 61 में सिरोल, वार्ड 55 में सरदार बाग की हवेली पहाड़िया, राजवीर स्कूल के पीछे तपोवन गली, दीनदयाल नगर, शताब्दीपुरम, आनंद नगर, विनय नगर, गोलपहाड़िया क्षेत्र में फॉगिंग कराई गई।

22 मरीजों में 15 बच्चे

नाका चंद्रवदनी निवासी 40 वर्षीय युवक, नदीपार टाल निवासी 9 वर्षीय बच्चा, भितरवारनिवासी 22 वर्षीय युवक, पुरानी छावनी निवासी 70 वर्षीय बृजृर्ग, शताब्दीपुरम निवासी 6 वर्षीय बच्ची, माता मंदिर मुरार निवासी 14 वर्षीय बच्ची, विवेक नगर मुरार निवासी 30 वर्षीय युवती, गौतम नगर मुरार निवासी 20 वर्षीय युवक, करौली माता मंदिर मुरार 47 वर्षीय युवती, सिटी सेंटर निवासी 4 वर्षीय बच्ची, जीवाजी नगर थाटीुपर निवासी 17 वर्षीय बच्चा, गोल पहाड़िया निवासी 6 वर्षीय बच्चा, सैनिक कॉलोनी मुरार निवासी 10 वर्षीय बच्चा, गालव नगर बहोड़ापुर निवासी 20 वर्षीय युवक, डीडी नगर निवसी 13 वर्षीय बच्चा, शिवपुरी लिंक रोड़ निवासी 11 वर्षीय बच्चा, विनय नगर निवासी 14 वर्षीय बच्चा, बजरिया थाटीपर निवासी 17 वर्षीय बच्चा, किलागेट निवासी 11 वर्षीय बच्चा, गोल पहाडिय़ा निवासी 8 वर्षीय बच्चा, सिटी सेंटर निवासी 9 वर्षीय बच्ची, गोल पहाडिय़ा निवासी 6 वर्षीय बच्चा शामिल है।

इनकी हो चुकी मौत

सितंबर महीने में ही डेंगू से मौत का सिलसिला शुरू हुआ है। छह दिन में ही लगातार तीसरी मौत हुई है। इसमें पहली मौत 21 सितंबर को हरिशंकरपुरम निवासी विवेक यादव, 25 सितंबर को छत्रपाल सिंह सेंगर और 26 सितंबर को चतुर सिंह यादव की मौत हो चुकी है।

डेंगू से तीन मौतों में से दो के सैंपल की जांच में जिला अस्पताल की लैब में कराए गए हैं। यह दोनों ही सैंपल जांच में निगेटिव आए हैं। इसलिए अभी एक ही जांच डेंगू से मानी जाएगी।- डॉ. विनोद दोनेरिया, मलेरिया अधिकारी

Published on:
27 Sept 2024 05:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर