मुख्यमंत्री ने कहा, "मैं ऐसी कई बहनों को जानता हूं जिन्होंने इस राशि से सिलाई मशीन खरीदी हैं, कुछ ने अपना स्वतंत्र व्यवसाय शुरू किया है और उनकी आय में बढ़ोतरी हुई है. आज समय है कि हम उनके बच्चों और परिवार की बेहतरी के लिए जो कुछ भी कर सकते हैं, करें. मैं यह राशि बीना से जमा करूंगा. आइए हम सब मिलकर महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार के साथ चलें." लाड़ली बहनों के खाते में किस्त डालने के के बाद सीएम नें कांग्रेस पर भी निशाना साधा।