ग्वालियर

स्विमिंग पूल में तैरने पर दो गुटों में विवाद, बीच सड़क पर चले लात-घूंसे, बेल्ट और पत्थर, वीडियो वायरल

-तरण पुष्कर स्वीमिंग पूल पर दो गुटों में विवाद-जमकर चले लात-घूंसे, बेल्ट और पत्थर-सड़क पर मारपीट का वीडियो वायरल-अब पुलिस कर रही मारपीट करने वालों की पहचान
2 min read
• •
Updated: 9 May 2022, 5:38 PM IST
News
स्विमिंग पूल में तैरने पर दो गुटों में विवाद, बीच सड़क पर चले लात-घूंसे, बेल्ट और पत्थर, वीडियो वायरल

ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में तरण पुष्कर स्विमिंग पूल में कूदने को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद देखते ही देखते ये सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि युवकों के दो गुट तैराकी सीखने आए थे। इसी दौरान पूल में पहले छलांग लगाने को लेकर आपस में उनका विवाद हो गया।

जानकारी के अनुसार, गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते सड़क पर लात-घुसे, बेल्ट और पत्थरों की बरसात में तब्दील हो गया। बताया जा रहा है कि, मारपीट करने वाले युवकों के विवाद में जो भी बीच-बचाव करने जाता, वो उसी के साथ मारपीट करने लगते। ऐसे विवाद थमने के बजाए और बढ़ता गया, जो अंत में पत्थरबाजी से तक आ पहुंचा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक विवाद कर रहे युवक मौके से भाग निकले।


मारपीट करने वालों को तलाश रही पुलिस

आपको बता दें कि, ये शहर के विश्वविद्यालय इलाके में नगर निगम के तरण पुष्कर का मामला है। युवकों के दो गुट स्विमिंग पूल में स्विमिंग करने आए थे। लेकिन, स्विमिंग पूल में पहले छलांग लगाने को लेकर दोनों गुट भिड़ गए। सड़क पर हो रही मारपीट को देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने जब उन्हें बचाने की कोशिश की तो ये लोगों पर ही बेल्ट चलाने लगे। मामले को लेकर विश्वविद्यालय थाना प्रभारी संतोष मिश्रा का कहना है कि, सामने आए वीडियो और विवाद का कारण जानने के लिए स्वीमिंग पूलमें लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। मारपीट करने वाले युवकी की पहचान कर शिकात के अनुरूप उचित कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
9 May 2022, 5:38 PM IST
Published on: