8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब पर्यटन भी हुआ महंगा : हर स्मारक देखने के लिए चुकाना होगा अलग शुल्क, टिकिट की कीमतें हुई दोगुनी

-अब पर्यटन भी हुआ महंगा-पर्यटन विभाग ने जारी की नई दरें-अब हर स्मारक के लिए लेना होगा अलग टिकिट-टिकिट की कीमत भी हुई दोगुनी-गाइड एसोसिएशन ने किया विरोध-पर्यटन मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टीकमगढ़

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 9 May 2022, 3:18 PM IST

News

अब पर्यटन भी हुआ महंगा : हर स्मारक देखने के लिए चुकाना होगा अलग शुल्क, टिकिट की कीमतें हुई दोगुनी

टीकमगढ़/ओरछा. बढ़ती महंगाई के बीच अब अगर आप खुद को हल्का करने पर्यटन स्थलों पर जाने का मन बना रहे हैं तो इस खबर को पढ़ लें। क्योंकि, यहां भी आपको अपनी जेब काफी ढीली करनी पड़ेगी। पर्यटन विभाग ने अब स्मारकों के दर्शन की शुल्क में जबरदस्त बढ़ोतरी कर दी है। वहीं, दूसरी तरफ गाइड एसोसिएशन ने इसपर नाराजगी जाहिर करते हुए विरोध शुरू कर दिया है।

पर्यटन विभाग द्वारा सोमवार से अपनी नई दरें लागू कर दी गई है। इन दरों के हिसाब से ओरछा में पुरातत्व महात्व के स्मारण देखने आने वाले देशी पर्यटकों को प्रवेश शुल्क के रुप में 20 रुपए प्रति स्मारक की दर से देने होंगे तो विदेशी पर्यटकों को इसके लिए 400 रुपए खर्च करने होंगे। साथ ही, अगर कोई यहां पर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करना चाहता है तो उसे प्रत्येक स्मारक के पास इसके लिए 250 रुपए अतिरिक्त चुकाने होंगे। जबकि, पूर्व में ओरछा में इन स्मारकों को भ्रमण करने के लिए देशी पर्यटकों को 10 रुपए और विदेशी पर्यटकों से 250 रुपए शुल्क वसूलता था। साथ ही एक ही टिकिट पर सभी स्मारकों का भ्रमण करने की अनुमति थी। ऐसे में अब ओरछा में ही प्रमुख पांच स्थलों का भ्रमण करने पर जहां देशी पर्यटकों को 100 रुपए देने होंगे तो विदेशियों को इसके लिए 2000 रुपए खर्च करने पड़ेगे।

यह भी पढ़ें- पिकनिक स्पॉट के कुंड में दिखा विशाल मगरमच्छ, बड़ी संख्या में यहां नहाते हैं पर्यटक


गाइड एसोसिएशन का विरोध शुरु

पर्यटन विभाग द्वारा बढ़ाई गई नई दरों का गाइड एसोसिएशन ने कड़ा विरोध शुरु कर दिया है। गाइड एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमंत गोस्वामी का कहना है कि, प्रदेश सरकार का ये निर्णय शर्मनाक है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जहां केन्द्र सरकार ने 5 लाख विदेशी पर्यटकों को निशुल्क बीजा दिया है, वहीं सरकार स्मारकों पर ही कई गुना चार्ज वसूल रही है। ऐसे में पर्यटन पर बुरा असर पड़ेगा। कोरोना के बाद जैसे-तैसे स्थिति पटरी पर आ रही है, लेकिन सरकार घाव पर मरहम लगाने के बजाए उसपर और नमक छिड़क रही है। गाइड एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि, अगर जल्दी ही बढ़े हुए शुल्कों में सुधार नहीं किया गया तो ओरछा के व्यापारियों के साथ आंदोलन करेंगे। एसोसिएशन ने इस संबंध में पर्यटन मंत्री को ज्ञापन भी भेजा है।

यह भी पढ़ें- मॉबलिंचिंग केस के बाद शहर बंद, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर, इन मार्गों पर जाने से बचें


भाजपा भी विरोध में, सौंपा निगम अध्यक्ष को ज्ञापन

गाइड एसोसिएशन के साथ ही भाजपा ने भी इसका विरोध किया है। सोमवार को ओरछा पहुंचे पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष विनोद गोटिया को निवाड़ी जिलाध्यक्ष अखिलेश अयाची ने भी ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने शुल्क बढ़ोत्तरी को अनुचित बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की है। साथ ही गाइड एसोसिएशन ने भी इसका विरोध करते हुए अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा।