8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मॉबलिंचिंग केस के बाद शहर बंद, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर, इन मार्गों पर जाने से बचें

-मॉबलिंचिंग केस के विरोध में शहर बंद-चप्पे-चप्पे पर है पुलिस की नजर-बस स्टैंड, नेहरू रोड और बुधवारी बाजार में दुकानें बंद-गौमांस के शक में दो आदिवासियों की हुई थी हत्या-राजनीतिक व सामाजिक संगठन ने कराया शहर बंद
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिवनी

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 9 May 2022, 12:48 PM IST

News

मॉबलिंचिंग केस के बाद शहर बंद, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर, इन मार्गों पर जाने से बचें

सिवनी. मध्य प्रदेश के सिवनी में पिछले दिनों गौकशी के शक में दो आदिवासियों की पीट-पीटकर हत्या के विरोध में मूलनिवासी, आदिवासी संघर्ष समिति ने विभिन्ना मांगों को लेकर जिला मुख्यालय के अंतर्गत आने वाले इलाकों में आज 9 मई सुबह 7.30 बजे से बंद महाआंदोलन का आव्हान किया है। आंदोलन के बीच पुलिस और प्रशासन भी मुस्तैद नजर आ रहा है। साथ ही, शहर की व्यवस्थाएं चाक चौबंद कर ली हैं।


इसी कड़ी में शहरी सीमा में आने वाले बस स्टैंड पहुंचने वाले यात्री वाहनों के साथ साथ अन्य भारी वाहनों के रूट परिवर्तित किए हैं। प्रशासन की तरफ से सोमवार सुबह 6 बजे से आंदोलन की समाप्ति तक यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। हालांकि, एक दिन पहले ही रविवार को किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस लाइन मैदान में वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में बलवा का माकड्रिल भी की गई। बलवा ड्रिल के दौरान उपद्रवी भीड़तंत्र पर नियंत्रण करने के जरूरी कदमों को पुलिस ने गहराई से जाना। पुलिस प्रशासन को किसी संगठन की ओर से बंद की विधिवत सूचना नहीं मिली है।


पुलिस ने की है शांतिपूर्ण बंद की अपील पुलिस विभाग के आला अधिकारियों ने बंद का आव्हान करने वाले संगठनों से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात शासन-प्रशासन के समक्ष रखने की अपील की है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, प्रकरण में शामिल सभी आरोपितों पर सख्त कार्रवाई की गई है।साथ ही इस मामले में पीड़ितों को न्याय दिलाने आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। हालांकि, पुलिस प्रशासन सभी तरह की गतिविधियों पर नजर रख रहा है।बंद को देखते हुए जिले के बाहर से भी पुलिस बल सिवनी मुख्यालय बुलाया जा रहा है।


भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध

पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने सिवनी बंद को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था के सुचारू और व्यवस्थित रखने के लिए सोमवार सुबह से ही शहर में बसों और चार पहिया वाहनों के मार्गों में परिवर्तन किया गया है। इनमें गणेश चौक, कचहरी चौक, पोस्ट आफिस तिराहा और सर्किट हाउस इलाके में ज्ञापन प्रदर्शन के दौरान टू-व्हीलर और फोर व्हीलर पूरी तरह से प्रतिबंधित की गई हैं।


बलवा ड्रिल में बताए भीड़ तंत्र को नियंत्रित करने के तरीके

एक दिन पूर्व रविवार को पुलिस मैदान रक्षित केंद्र में बलवा ड्रिल किया गया था। पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक के निर्देश पर 8 मई को आपात कानून व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए बलवा ड्रिल रिहर्सल की गई। इसमें रक्षित केंद्र के अधिकारी, कर्मचारी शामिल हुए थे। ड्रिल के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा आपात कानून व्यवस्था की स्थिति में पुलिस की भूमिका और बलवा ड्रिल के संबंध में दिए गए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश साझा किए गए। साथ ही उपद्रवी भीड़तंत्र पर नियंत्रण करनेके लिए पुलिस द्वारा उठाए जाने वाले आवश्यक कदम के बारे में जाना। सिवनी के अन्य पुलिस थाना क्षेत्रों में भी इस तरह के बलवा ड्रिल रिहर्सल आयोजित की जा चुकी है। रिहर्सल के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसके मरावी, रक्षित निरीक्षक सुनील नागवंशी, सूबेदार स्नेहा घोरमारे, सूबेदार शशिकला बहेटवार, सूबेदार जितेंद्र रावतकर और रक्षित केंद्र के अधिकारी, कर्मचारी शामिल थे।

यह भी पढ़ें- पिकनिक स्पॉट के कुंड में दिखा विशाल मगरमच्छ, बड़ी संख्या में यहां नहाते हैं पर्यटक


यहां से रवाना की जा रही बसें

छिंदवाड़ा, नागपुर रोड से आने वाली सभी बसें छिंदवाड़ा चौक तक आ रही हैं और यहीं से उनकी वापसी की जा रही है। जबलपुर रोड से आने वाली बसें ज्यारत नाके तक लाइ जा रही हैं और यहीं से वापस लौटाई जा रही हैं। मंडला, बालाघाट रोड से आने वाली सभी बसें डूंडासिवनी चौक तक आ रही हैं और यहीं से वापस लौटाई जा रही हैं।


वाहनों की पार्किंग व्यवस्था

-जबलपुर रोड

रायल लॉन के पास मैदान में पार्क कर सकते हैं अपना वाहन।


-बालाघाट-मंडला रोड

मोती लान के बाजू के मैदान में पार्किंग


-नागपुर रोड

मॉडल स्कूल के बाजू के मैदान में पार्किंग


-छिंदवाड़ा रोड : पेट्रोल पंप के बाजू के मैदान में पार्किंग

कटंगी रोड

ड्रीम लैंड सिटी के पास मैदान में पार्किंग


-बाबरिया रोड

एमपीइबी के पास मैदान में पार्किंग


-मुंगवानी रोड

एसआरटी वाशिंग सेंटर के पास मैदान में पार्किंग