8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिकनिक स्पॉट के कुंड में दिखा विशाल मगरमच्छ, बड़ी संख्या में यहां नहाते हैं पर्यटक

-गरम पानी कुंड में दिखा विशाल मगरच्छ-पानी के बाहर धूप लेता नजर आया मगरमच्छ-जलभराव के कारण यहां अकसर दिख रहे मगरमच्छ-कुंड में नहाते हैं पर्यटक, सुरक्षा के नहीं कोई इंतजाम
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मंडला

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 9 May 2022, 12:52 PM IST

News

पिकनिक स्पॉट के कुंड में दिखा विशाल मगरमच्छ, बड़ी संख्या में यहां नहाते हैं पर्यटक

मंडला. मध्य प्रदेश के मंडला जिला मुख्यालय से करीब 25 किलो मीटर दूर स्थित प्रसिद्ध गरम पानी कुंड में एक विशाल मगरमच्छ दिखने का वीडियो सामने आया है। क्योंकि, जिले में ये स्पॉट काफी फेमस है, इसलिए यहां मगरमच्छ देखे जाने की चर्चा शहर भर में जंगल की आग की तरह फैल गई, जिसके बाद दूर दूर से लोग मगरमच्छ को देखने के लिए ही यहां इकट्ठे हो गए।


जानकारी के अनुसार दर्शनीय स्थल गरम पानी कुंड के पास टापू पर एक विशालकाय मगरमच्छ धूप सेकता दिखाई दिया है। मगरमच्छ दिखने के बाद मौके पर मौजूद पर्यटकों ने अपने कैमरे में मगरमच्छ की कुछ तस्वीरें कैद कर लीं। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी खासा चर्चा का विषय बने हुए हैं। चर्चा इसलिए भी की जा रही है, क्योंकि जिस स्पॉट पर आराम फरमाते मगरमच्छ दिखाई दिया है, अकसर वहीं लोग बड़ी संख्या में कुंड में नहाते हैं।

यह भी पढ़ें- सरकारी अस्पताल में महिला का चल रहा था तंत्र मंत्र से इलाज, प्रबंधन ने रोका तो परिजन ने कर दिया हंगामा


सुरक्षा के इंतजाम नहीं

आपको बता दें कि, ये कोई पहला मामला नहीं जब जिले के बरगी बांध में मगरमच्छ दिखा हो। जलभराव के कारण यहां अकसर बड़े-बड़े मगरमच्छ देखने को मिल रहे हैं। कई बार तो मगरमच्छ पब्लिक प्लैसेज के काफी नजदीक नजर आए हैं, जो खासा चिंता का विषय है। एक्सपर्ट्स की मानें तो इलाके में पर्याप्त पानी होने और शिकार के चलते पिछले कुछ वर्षों से यहां मगरमच्छों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि, यहां बड़ी संख्या में पर्यटक गरम पानी कुंड मैं स्नान के लिए पहुंचते हैं, लेकिन यहां सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण हमेशा भय बना रहता है।