8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकारी अस्पताल में महिला का चल रहा था तंत्र मंत्र से इलाज, प्रबंधन ने रोका तो परिजन ने कर दिया हंगामा

आधी रात को एक तांत्रिक वार्ड में पलंग पर लेटी महिला को उठाकर नीचे बैठने को कहता है। महिला के नीचे बैठते ही वो पानी की बोतल लेकर उसके सामने बैठ जाता है, वहीं दूसरा शख्स महिला के बाल पकड़कर खड़ा हो जाता है। इसके बाद तांत्रिक मुंह से बुदबुदाते हुए बोतल में भरे पानी को हाथ में लेकर महिला पर फेंकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अशोकनगर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 8 May 2022, 5:20 PM IST

News

सरकारी अस्पताल में महिला का चल रहा था तंत्र मंत्र से इलाज, प्रबंधन ने रोका तो परिजन ने कर दिया हंगामा

अशोकनगर. मध्य प्रदेश के अशोकनगर के सरकारी अस्पताल में एक तांत्रिक द्वारा तंत्र-मंत्र से इलाज का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, ये घटना शुक्रवार रात को जिले के लखेरी बसारती गांव में घटी है। यहां भर्ती एक महिला मरीज के इलाज के लिए उसके परिजन एक तांत्रिक को लेकर आए थे। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन की ओर से जब महिला का इस तरह उपचार करने को गलत ठहराया तो महिला के परिजन ने अस्पताल में हंगामा शुरु कर दिया।

बताया जा रहा है कि, शुक्रवार की आधी रात को एक तांत्रिक वार्ड में पलंग पर लेटी महिला को उठाकर नीचे बैठने को कहता है। महिला के नीचे बैठते ही वो पानी की बोतल लेकर उसके सामने बैठ जाता है, वहीं दूसरा शख्स महिला के बाल पकड़कर खड़ा हो जाता है। इसके बाद तांत्रिक मुंह से बुदबुदाते हुए बोतल में भरे पानी को हाथ में लेकर महिला पर फेंकता है। तांत्रिक करीब एक घंटे तक इसी तरह महिला के इलाज करने का ड्रामा करता है, फिर वहां से उठकर चचुपचाप चला जाता है। वार्ड में भर्ती मरीज भी आधी रात को ये सब देखकर डर से गए थे। इस दौरान अस्पताल स्टाफ कीतरफ से उन्हें रोकने की कोशिश की गई तो महिला के परिवार के लोग अस्पताल के स्टाफ से विवाद करना शुरु कर दिया।

यह भी पढ़ें- ये 3 बहादुर न होते तो और भी भयावय होता इंदौर अग्निकांड, एक तरफा प्यार की सनक में गईं 7 जानें


जानिए मामला यह है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि, 65 वर्षीय कछिया बाई अहिरवार चार दिन पहले एक शादी में गई थी। वहां से लौटते समय अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वो झटके लेने लगी। ये देख परिजन घबरा गए, महिला कोतुरंत ही जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे थे, लेकिन शुक्रवार को उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। परिजन को लगा कि, उस पर भूत-प्रेत का प्रभाव है। इसी के चलते वो एक तांत्रिक को अस्पताल ले आए। रात 12 बजे तांत्रिक परिजन के साथ अस्पताल पहुंचा और उसने महिला को पलंग से नीचे बिठाकर करीब एक घंटे तक झाड़-फूंक की।


परिजन पर मारपीट का आरोप

अस्पताल के वार्ड में इस प्रकार से अचानक रात में तंत्र क्रिया होते देख अन्य मरीज हैरान रह गए। सभी लोग बिना चप्पल के बैठे हुए थे। महिला के बालों को पकड़कर एक घंटे चले ड्रामे के दौरान स्टाफ भी वहां मौजूद रहा। हालांकि उनके रोकने के बाद भी महिला के परिजन नहीं माने। सिविल सर्जन डॉ. डीके भार्गव ने बताया कि जानकारी मिलते ही स्टाफ वहां पहुंचा था। तंत्र-मंत्र करने से उन्हें रोका गया, लेकिन परिजन उस समय कोई बात सुनने को तैयार नहीं थे। वे तो स्टाफ से भी विवाद करने लगे। महिला को 4 दिन पहले अस्पताल में भर्ती करवाया था। महिला के परिजनों ने बताया कि उन्हें बाहरी हवा का डर था। इस वजह से उनके ही एक रिश्तेदार को झाड़-फूंक कराने लाए थे।

फिर बड़े घरेलू गैस सिलेंडर के दाम, अचानक हुई इतनी बढ़ोतरी, देखें वीडियो