ग्वालियर

भजन को लेकर विवाद, पिता-पुत्र ने की फायरिंग, भाजपा नेता के चालक समेत 3 घायल

Dispute over Bhajan : माता मंदिर पर चल रहे भजन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप धारण कर लिया। शुक्रवार को तिकोनिया मुरार इलाके में पिता और पुत्र ने कट्टा लेकर फायरिंग कर दी।
2 min read
• •
Updated: 28 Mar 2026, 10:06 AM IST
Dispute over Bhajan
भजन को लेकर विवाद में फायरिंग (Photo Source- patrika)

Dispute over Bhajan : मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में स्थित प्रसिद्ध माता मंदिर परिसर में नवरात्रि के अवसर पर चल रहे भजन को लेकर शुरु हुए विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप धारण कर लिया। शुक्रवार को शहर के तिकोनिया मुरार इलाके में रहने वाले पिता और पुत्र ने देसी कट्टे से फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी और नेता आशीष अग्रवाल के निजी चालक के साथ - साथ 3 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। फिलहाल, मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने दोनो आरोपियों को राउंडअप कर लिया है। फिलहाल, दोनों से पूछताछ की जा रही है।

आपको बता दें कि, शहर के टिकोनिया मुरार इलाके में रहने वाले राजकुमार पांडेय का कहना है कि, उनके घर के पास माता का प्रसिद्ध मंदिर है। शुक्रवार को मंदिर परिसर में साउंड सिस्टम लगाकर भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा था। लेकिन, ये धार्मिक आयोजन बस्ती में ही रहने वाले पप्पी उर्फ मुन्ना रजक के साथ - साथ उनके बेटे निर्मल उर्फ भूरा और सूरज रजक को ये भजन रास नहीं आया। भजन संध्या के दौरान तीनों मंदिर परिसर में पहुंचे और भजन बंद करने की मांग करने लगे। जब स्थानीय लोगों ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो वे रंगबाजी पर उतर आए। हंगामे की खबर सुनकर राजकुमार के भाई संतोष पांडेय और चचेरा भाई आकाश पांडेय भी मौके पर पहुंच गए।

घर से कट्टा लाकर की फायरिंग

भजन को लेकर विवाद में फायरिंग (Photo Source- patrika)

विवाद बढ़ता देख पप्पी रजक ने घर से देशी कट्टा उठा लाया और भजन में शामिल लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरु कर दी। इसी फायरिंग के दौरान एक गोली संतोष पांडेय के दाहिने हाथ की कोहनी में जा लगी। वहीं, बारूद से आकाश पांडेय की आंख के पास चोट आई है। यही नहीं, उनके हाथ में भी चोट लगी है। तीसरा घायल भी इसी गोलीबारी में हुआ है। संतोष पांडेय भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी और नेता आशीष अग्रवाल के निजी चालक के रूप में काम कर रहे हैं।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया राउंडअप

पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत कार्रवाई करते हुए पप्पी उर्फ मुन्ना रजक, उनके बेटे निर्मल उर्फ भूरा और सूरज रजक को राउंडअप कर लिया है। तीनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर आगे की जांच चल रही है। घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Updated on:
28 Mar 2026, 10:06 AM IST
Published on:
Also Read
View All
ग्वालियर व्यापार मेले में वाहन खरीदने पर मिलेगी 50% टैक्स में छूट? सिंधिया ने उठाई मांग

ग्वालियर में उमा भारती का बड़ा बयान- ‘चुनाव लड़ना है या नहीं, खुद तय करती हूं’; यूपी चुनाव पर भी बड़ा दावा

अपराध का ‘कॉर्पोरेट मॉडल’… काली कमाई छिपाने साइबर ठगों ने 2.04 करोड़ में खरीदे 4 हजार बैंक खाते,प्रदेश में 4,086 ‘फर्स्ट लेयर’ म्यूल खाते बेनकाब

डबरा में बड़ा रेल हादसा टला, स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के जनरल कोच के पहियों में लगी आग, यात्रियों में हड़कंप

एमपी में शराब बनाने वाला ही देगा पीने का सर्टिफिकेट, ब्रांडेड बोतलों में भी मिल सकती है नकली शराब