ग्वालियर

‘मेरा एक्सीडेंट हो गया है’, ग्वालियर में इमोशनली ब्लैकमेल कर गर्लफ्रेंड से हड़पे 21 लाख के गहने-नकदी

Boyfriend Cheating: बॉयफ्रेंड के इमोशनली ब्लैकमेलिंग में फंसी नाबालिग छात्रा ने चुपचाप घर से एक लाख रुपये नकद और 20 लाख के जेवरात निकालकर दे दिए।

2 min read
gwalior
Emotional Blackmail Boyfriend Swindles Rs 21 Lakh in Jewelry and Cash (source- demo pic patrika file)

Gwalior News: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक जालसाज युवक ने अपनी ही नाबालिग प्रेमिका को ब्लैकमेल कर उससे 21 लाख के गहने-नकद हड़प लिए। आरोपी प्रेमी ने खुद का एक्सीडेंट होने का बहाना बनाया और प्रेमिका को इमोशनली ब्लैकमेल किया कि उसे इलाज के लिए पैसों की जरुरत है। नाबालिग प्रेमिका प्रेमी की बातों को सही मान गई और घर की अलमारी के लॉकर से एक लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात निकालकर दे दिए।

नाबालिग गर्लफ्रेंड को किया इमोशनली ब्लैकमेल

ग्वालियर के महाराजपुर थाना इलाके में रहने वाली एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में महिला ने बताया है कि उसकी नाबालिग बेटी की दोस्ती आदित्य सिंह भदौरिया नाम के युवक से थी। 4 मई 2026 को आदित्य ने बेटी को मैसेज भेजकर लिखा कि उसका एक्सीडेंट हो गया है, इलाज के लिए पैसे नहीं हैं और वक्त पर इलाज नहीं हुआ तो उसका बचना मुश्किल है। बेटी उसकी इमोशनल बातों में आ गई और घर की अलमारी में रखे एक लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवरात निकालकर उसे दे दिए।

मां ने अलमारी खोली तो जेवरात गायब थे

महिला ने बताया कि करीब 15 दिन बाद जब उन्होंने अलमारी खोली तो उसमें से कैश और जेवरात गायब थे। उन्होंने बेटी को भरोसे में लेकर उससे पैसों और जेवरात के बारे में पूछा तो बेटी ने आदित्य की करतूत के बारे में बताया। इतना ही नहीं बेटी ने ये भी कहा कि आदित्य ने उससे कहा था कि दो दिन में सब ठीक कर देगा और पैसे व जेवरात वापस कर देगा। इसके बाद जब आरोपी आदित्य को फोन किया तो उसने बताया कि वो ऑनलाइन सट्टे में सारे पैसे और जेवरात हार गया है, लेकिन 2 जून तक सबकुछ वापस लौटा देगा।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

आरोपी आदित्य ने 2 जून को जेवरात और पैसे वापस करने के लिए कहा था, लेकिन उसने जब पैसे और जेवर वापस नहीं किए तो महिला ने उसे फिर से फोन किया। बार-बार फोन करने के बाद भी आदित्य ने फोन नहीं उठाया तो महिला ने उसे आत्महत्या करने की धमकी करने का मैसेज भेजा। इसके बाद आदित्य ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। आरोपी के फोन बंद करने के बाद परेशान मां-बेटी महाराजपुरा थाने पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने आरोपी आदित्य सिंह भदौरिया के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Published on:
03 Jun 2026 09:49 pm