ग्वालियर

हैवानियत : 26 साल की बहू के कमरे में आधी रात को घुसा 55 साल का ससुर

पीड़िता- गंदी नजर रखता था ससुर...जबरदस्ती करने के बाद जान से मारने की धमकी भी दी...

2 min read
rape.jpg

ग्वालियर. ग्वालियर में रिश्तों को तार-तार कर देने का मामला सामने आया है। घटना शहर के झांसी रोड थाना इलाके की है जहां एक 26 साल की पीड़िता ने अपने ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है लेकिन अभी तक उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि पुलिस ने नहीं की है।

आधी रात को बहू के कमरे में घुसकर की ज्यादती
पीड़िता के मुताबिक ससुर उस पर कई दिनों से गंदी नजर रखता था। सोमवार की रात उसका पति घर पर नहीं था तभी 55 वर्षीय ससुर उसके कमरे में आया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। नींद खुलने पर पीड़िता ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की और अपनी हवस का शिकार बनाया। ज्यादती करने के बाद आरोपी ससुर ने बहू को धमकी भी दी कि अगर किसी को भी इस बारे में बताया तो वो उसे जान से मार देगा। सुबह होते ही पीड़िता ने मायके पक्ष के लोगों को पूरी घटना बताई और फिर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।

तीन साल पहले हुई थी शादी
पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले 2018 में झांसी रोड नाका के चंद्रवदनी में रहने वाले किशोर (बदला हुआ नाम) से हुई थी। पीड़िता के मुताबिक शादी के कुछ दिन बाद तक तो उसके व पति के बीच सब ठीक रहा लेकिन बाद में दोनों में मनमुटाव हो गया। सोमवार की रात पति किशोर घर पर नहीं था और परिवार के दूसरे सदस्य भी दूसरे घर पर थे। आधी रात को ससुर उसके कमरे में आया और उसके साथ गलत काम किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज होने की बात तो कही है लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि पुलिस नहीं कर रही है।

Published on:
02 Nov 2021 09:02 pm