धार. धार में एक महीने पहले जहर खाकर नवविवाहिता के खुदकुशी करने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। नवविवाहिता के आत्महत्या करने के पीछे जो वजह सामने आई है वो हैरान कर देने वाली है। नवविवाहिता और उसके पति के निजी पलों का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। इसी बात को लेकर नवविवाहिता ने जहर खाया था। पुलिस ने वीडियो वायरल करने वाले युवक के साथ ही एक और युवक को गिरफ्तार किया है। वीडियो वायरल करने वाला आरोपी युवक नाबालिग है और नवविवाहिता के पति का दोस्त ही है।