इंदौर. इंदौर की एक बेटी को उसके ससुराल में स्लो पॉइजन दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पुणे से उसके पति व ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के मुताबिक उसकी शादी 2013 में हुई थी शादी के बाद से ही ससुर व पति उसे परेशान करने लगे। पीड़िता इंदौर शहर के एक बड़े कारोबारी की बेटी है और खुद भी इंजीनियर है। उसका आरोप है कि ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे और स्लो पॉइजन तक देते थे।