ग्वालियर

कार्बाइड गन चलाती दिखीं ग्वालियर की महिला आरक्षक, पुलिस विभाग ने किया सस्पेंड

Kumkum Dubey Suspend : प्रतिबंधित कार्बाइड गन के साथ महिला आरक्षक कुमकुम दुबे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। अनुशासनहीनता के आरोप में प्रभारी एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
2 min read
• •
Updated: 8 Nov 2026, 11:09 AM IST
Kumkum Dubey Suspend
कार्बाइड गन चलाते दिखी महिला आरक्षक (फोटो सोर्स: Patrika)

Gwalior News: सोशल मीडिया पर कार्बाइड गन चलाते हुए वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। अनुशासनहीनता और पुलिस आचरण नियमावली के उल्लंघन के आरोप में मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्थित कोतवाली थाने में पदस्थ महिला आरक्षक कुमकुम दुबे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की यह कार्रवाई प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी द्वारा की गई है। ज्ञात है कि गन को प्रतिबंधित किया है।

तेजी से वायरल हुआ वीडियो

जानकारी के अनुसार, महिला आरक्षक कुमकुम दुबे का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से प्रसारित हो रहा था। वीडियो में वह हाथ में कार्बाइड गन लेकर दिखाती नजर आ रही थीं। वीडियो बनाए जाने और उसे सार्वजनिक करने को लेकर सोशल मीडिया पर भी कई सवाल खड़े होने लगे थे।

जांच के बाद एसपी ने की कार्रवाई

वीडियो सामने आने के बाद प्रभारी एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने मामले की प्राथमिक जांच के निर्देश दिए। जांच में वीडियो की सत्यता और महिला आरक्षक की पहचान कुमकुम दुबे के रूप में सामने आने के बाद निलंबन की कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, विभाग में अनुशासन और पुलिसकर्मियों के आचरण को लेकर नियमों का पालन जरूरी है।

विभाग की छवि धूमिल करने पर एक्शन

मामला संज्ञान में आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने मामले की प्राथमिक जांच कराई, जिसमें वीडियो में दिख रही महिला आरक्षक की पहचान कुमकुम दुबे के रूप में पुष्ट हुई। प्रभारी एसपी ने इसे अनुशासनहीनता और पुलिस बल की गरिमा के प्रतिकूल आचरण मानते हुए आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया।

पुलिस प्रशासन की अपील

पुलिस पहले भी कार्बाइड गन के निर्माण, बिक्री और इस्तेमाल के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। कई फैक्ट्रियों और कारखानों पर भी कार्रवाई हुई है। पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2025 की दीपावली के दौरान कार्बाइड गन की चपेट में आने से कई लोग और बच्चे घायल हुए थे। ऐसे में पुलिस लगातार लोगों से इस हानिकारक गन को नहीं खरीदने और न चलाने की अपील कर रही है।

Updated on:
8 Nov 2026, 11:09 AM IST
Published on: