ग्वालियर

BREAKING : चलती ट्रेन में लगी आग,यात्रियों में हडक़ंप,वीडियों देख कांप जाएंगे आप

BREAKING : ट्रेन में लगी आग,चलती गाड़ी से कूंदे यात्री, VIDEO
2 min read
• •
Updated: 11 Nov 2018, 4:15 PM IST
fire in 12641 thirukkular superfast express
BREAKING : ट्रेन में लगी आग,चलती गाड़ी से कूंदे यात्री

दतिया। कन्याकुमारी से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली सुपर फास्ट ट्रेन 12641 तिरुकुरल सुपर फास्ट ट्रेन में अचानक आग लग गई है। आग ट्रेन की बोगी के अंदर लगी। ट्रेन के जनरल कोच में लगे पंखे की छत में से धुंआ उठता देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। चैन पुलिंग करके ट्रेन को दतिया से पहले चिरूला पर रोक दिया गया। आग की जानकारी मिलते ही मौके पर चिरूला पुलिस पहुंची और आग पर काबू पाया। हादसे में कोई भी यात्री हताहत नहीं हुआ है।

कन्याकुमारी से चलकर निजामुद्दीन को जाने वाली 12641 तिरुक्कुलर सुपरफास्ट ट्रेन के जनरल कोच में लगे पंखे की छत में अचानक से आग लग गई। यात्रियों ने बताया की पहले किसी भी कुछ समझ में नहीं आया लेकिन आग ने जब तेजी पकड़ी तो आग लगने का पता चला। बोगी के अंदर धुंआ फैल गया। यात्रियों का दम घुटने लगा तब जैसे तैसे चैन पुलिंग कर ट्रैन को रोका। गाड़ी के रुकने के बाद पुलिस को जानकारी दी गई।

ट्रैन के ड्राइवर और गार्ड को बताया गया।पुलिस और ट्रेन के स्टॉफ ने मिलकर आग पर काबू पाया। आग की घटना से ट्रेन करीब 2.30 लेट हो गई है। इसके साथ डाउन ट्रेक पर आने वाली सभी गाडिय़ों का समय बढ़ाया गया है। छत्तीगड़ एक्सप्रेस, पंचवैली एक्सप्रैस, झेलम एक्सप्रैस, पंजाब मेल सहीत करीब आधा दर्जन गाडिय़ां अपने समय से 30 मिनट से लेकर 1 घण्टे की देरी से चल रही है। आपको बतां दें कि इस ट्रेन का झांसी के बाद सीधे आगरा और उसके बाद निजामुद्दीन में हाल्ट है।

यात्रियों की निकली चीखें
देश में हुए ट्रेन हादसों के चलते जब बोगी में आग लगी तो उसमें बैठी सवारियां चीखने लगी। बोगी के अंदर धुआं फैल गया था। यदि पुलिंग नहीं करते तो आग और भी फैल सकती थी।

बोगी से बाहर उतरे लोग
आग लगने के बाद पुलिंग करते ही लोग बोगी से बाहर आ गए थे। कुछ लोग इतना घबरा गए थे किन वे गाड़ी खड़ी होने के पहले ही चलती गाड़ी से कंूद गए।

जांच की जाएगी
घटना पर जानकारी देते हुए रेलवे अधिकारियों ने कहा कि- बोगी में आग लगने की जानकारी ली जा रही है। बोगी में आग लगने के कारणों का पता लगाया जाएगा।

Updated on:
11 Nov 2018, 4:15 PM IST
Published on:
Also Read
View All
जीएसटी अफसरों के फैसलों की होगी जांच, प्रदेश के 1100 मामले दायरे में, गलत कर निर्धारण और दोहरी वसूली की दूसरे क्षेत्र के अधिकारी करेंगे पड़ताल

देवउठनी एकादशी 20 नवंबर को, शुरू होंगे मांगलिक कार्य, इस बार स्मार्त और वैष्णव संप्रदाय के व्रत में एक दिन का अंतर

किसानों पर टिप्पणी कर माफी मांगने वाले रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का एक और विवादित बयान, अब कांग्रेस को गैंग कह गए

जेएएच में बढ़े ब्रेन स्ट्रोक के मरीज: समय पर मिला टीपीए इंजेक्शन, बच गई 65 वर्षीय महिला की जान

दिलजीत के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,पाकिस्तान से जुड़े तार, अब ग्वालियर पुलिस खोलेगी राज