scriptविधानसभा चुनाव 2018: जिले की 6 सीटों पर 123 उम्मीदवार आए मैदान में, 14 नवंबर तक लिए जा सकेंगे नाम वापस | Patrika News
ग्वालियर

विधानसभा चुनाव 2018: जिले की 6 सीटों पर 123 उम्मीदवार आए मैदान में, 14 नवंबर तक लिए जा सकेंगे नाम वापस

6 Photos
5 years ago
1/6

डबरा विधानसभा
कप्तान सिंह सहसारी, भाजपा प्रत्याशी

दोपहर 1.00 बजे कलेक्ट्रेट स्थित निर्वाचन अधिकारी के कक्ष में पहुंचे और नामांकन भरा। नामांकन पत्र भरने के दौरान उनके साथ केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर मौजूद थे।उन्होंने नामांकन के बाद केन्द्रीय मंत्री का आशीर्वाद लिया।इसके बाद वे अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हो गए।

32 लाख से ज्यादा की संपत्ति
कप्तान सिंह सहसारी
वार्षिक कुल आय-2,88250 रुपए
हथियार: एक रिवाल्वर
नकदी : 55 हजार रुपए
चल संपत्ति : 11,71,968 रुपए
कुल संपत्ति 32,10,000 रुपए
पत्नी
25 तोला सोना, 35 हजार रुपए नगद
कुल संपत्ति: 2.10 लाख रुपए

2/6

ग्वालियर दक्षिण विधानसभा

भगवान सिंह यादव,पूर्व मंत्री, कांग्रेस प्रत्याशी

दोपहर 12.45 बजे कलेक्ट्रेट स्थित निर्वाचन अधिकारी के कक्ष में पहुंचे और नामांकन भरा। नामांकन पत्र भरने के लिए रवाना होने से पहले उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद समर्थकों क े साथ कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हो गए। कलेक्ट्रेट पहुंचकर उन्होंने प्रस्तावकों के साथ जाकर रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष नाम निर्देशन पत्र भरा।

सालाना करीब 10 लाख आय
भगवान सिंह यादव
वार्षिक कुल आय-9,81,557 रुपए
हथियार: एक रिवाल्वर, एक कार्बाइन, रायफल
नकदी : 1 लाख 30 हजार रुपए
चल संपत्ति : 81,23,021 रुपए
कुल संपत्ति 4,85,88,521 रुपए
अपराध: भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी के प्रकरण
पुत्री पवित्रा यादव
वार्षिक आय: 2,48,630 रुपए
अचल संपत्ति : 36,79,363 रुपए

3/6

ग्वालियर विधानसभा
प्रद्युम्न सिंह तोमर, कांग्रेस प्रत्याशी
दोपहर 2.00 बजे कलेक्ट्रेट स्थित निर्वाचन अधिकारी के कक्ष में पहुंचे और नामांकन भरा। नामांकन पत्र भरने के लिए रवाना होने से पहले उन्होंने वरिष्ठों का आशीर्वाद लिया पहले कोटेश्वर मंदिर पर पूजा अर्चना की। इसके बाद काफिले के साथ कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हो गए। कलेक्ट्रेट पहुंचे समर्थकों के हुजूम ने नामांकन भरे जाने तक बाहर सडक़ पर इंतजार किया।

सवा करोड़ से ज्यादा संपति
प्रद्युम्न सिंह तोमर
वार्षिक कुल आय-7.28 लाख रुपए
अपराध: 20 प्रकरण हैं दर्ज
नकदी: 1.25 लाख रुपए
हथियार : एक बंदूक, एक माउजर
कुल संपत्ति 1.26 करोड़ रुपए
पत्नी अर्चना सिंह
आय-6.39 लाख रुपए
कर्ज-12.15 लाख रुपए
कुल संपत्ति: 30.91 लाख रुपए

4/6

भितरवार विधानसभा

अनूप मिश्रा ,पूर्व मंत्री, वर्तमान सांसद, भाजपा प्रत्याशी

सुबह 11.00 बजे कंपू से रवाना हुए, इसके बाद अचलेश्वर मंदिर पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। यहां से वे दोपहर लगभग 1.45 बजे कलेक्ट्रेट स्थित निर्वाचन अधिकारी कक्ष में पहुंचे और नामांकन पत्र भरा। नामांकन पत्र के लिए पहुंचने पर सामने से आ रहे केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर भी साथ हो लिए थे। इसके अलावा अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता भी उनके साथ मौजूद थे।

करोड़पति हैं अनूप , अनूप मिश्रा
वार्षिक कुल आय-7,89,410 रुपए
हथियार: रिवाल्वर एक, एक रायफल
अचल संपत्ति : 1.29 करोड़ रुपए
नकद रुपए : 9.56 लाख रुपए
कर्ज: 35 लाख रुपए
कुल संपत्ति 2.99 करोड़ रुपए
पत्नी शोभा मिश्रा
100 तोला सोना, 1.81 करोड़ की चल संपत्ति
कुल संपत्ति: 2.83 करोड़ रुपए

5/6

ग्वालियर दक्षिण विधानसभा
समीक्षा गुप्ता , पूर्व महापौर, निर्दलीय प्रत्याशी

दोपहर 1.00 बजे कलेक्ट्रेट स्थित निर्वाचन अधिकारी कक्ष में पहुंचीं और नामांकन पत्र भरा। इस दौरान उनके साथ उनके पति राजीव गुप्ता सहित उनकी पुत्री और ससुर मौजूद थे। आरओ कक्ष में पहुंचकर उन्होंने औपचारिकता पूरी की और बाहर निकल गईं। गेट के बाहर पहुंचते ही फिर से उनको जाना पड़ा, क्योंकि एक जगह हस्ताक्षर छूट गए थे।

पति के पास ज्यादा पैसा
समीक्षा गुप्ता
वार्षिक कुल आय-6,49,420 रुपए
सोना: 250 ग्राम
शिक्षा :स्नातक
नकद रुपए : 45 हजार
कुल संपत्ति 48.89 लाख़ रुपए
पति राजीव गुप्ता
100 ग्राम सोना, 7 लाख नगद
वार्षिक आय : 13..25 लाख रुपए
कुल संपत्ति: 1.27 करोड़ रुपए

6/6

ग्वालियर दक्षिण विधानसभा

प्रवीण पाठक, कांग्रेस प्रत्याशी

दोपहर 12.00 बजे निर्वाचन अधिकारी के कक्ष में पहुंचे। इससे पहले उन्होंने अचलेश्वर महादेव और हनुमान मंदिर पर पूजा-अर्चना की। कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद उन्होंने कुछ देर अपने साथियों से चर्चा की और फिर आवश्यक दस्तावेज लेकर निर्वाचन अधिकारी के पास पहुंच गए, उनके साथ कांग्रेस जिलायक्ष देवेन्द्र शर्मा सहित नेता मौजूद थे।

पत्नी से ज्यादा संपत्ति प्रवीण पाठक
वार्षिक कुल आय-7,64,730 रुपए
कर्ज: 83,40,666 रुपए
शिक्षा: स्नातक
कुल संपत्ति 1.38 करोड़ रुपए
पत्नी संध्या पाठक
वार्षिक आय:4,52,650 रुपए
अचल संपत्ति: 42.11 लाख रुपए
कर्ज:5 लाख रुपए
कुल संपत्ति: 42.50 लाख रुपए

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.