कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हर कार्यक्रम में युवाओं को पार्टी से जोडऩे और उनका हर जगह ध्यान रखने की बात करते रहे। जिससे दोनों पार्टियों से जुड़े युवा नेताओं को उम्मीद थी कि इस विधानसभा चुनाव में युवाओं को अधिक टिकट मिलेंगे, लेकिन ऐन वक्त पर दोनों पार्टियों ने युवाओं को टिकट देने में इस कदर कंजूसी दिखाई कि अंचल की 27 सीटों में से भाजपा का एक और कांग्रेस के दो युवा ही चुनावी मैदान में आ सके। भाजपा और कांग्रेस के आधा दर्जन से अधिक ऐसे प्रत्याशी हैं, जिनकी उम्र साठ वर्ष से अधिक है, इन प्रत्याशियों ने भारत निर्वाचन आयोग को नामांकन के साथ दिए शपथ पत्र में जो उम्र बताई है, उसे पत्रिका ने स्कैन किया।