ग्वालियर

दो मिनिट की पहली मुलाकात में एक-दूसरे को दे बैठे दिल, दूसरी बार मिले तो कर ली शादी

एक महीने पहले लापता हुई युवती धार में मिली...बोली- हमने शादी कर ली है और बहुत खुश हैं...

2 min read

ग्वालियर. पहली नजर के प्यार के बारे में आपने अक्सर सुना होगा या फिर फिल्मों में देखा होगा लेकिन पहली नजर में प्यार हो जाने का एक मामला मध्यप्रदेश के ग्वालियर में सामने आय़ा है। मामले का पता उस वक्त चला जब ग्वालियर के उपनगर मुरार से एक युवती करीब एक महीने पहले लापता हो गई थी। पुलिस ने अब उसे धार जिले से बरामद किया है। युवती ने शादी कर ली है और बताया है कि उसे कोई भगाकर नहीं ले गया था बल्कि वो अपनी मर्जी से घर से भागकर आई थी और प्रेमी के साथ शादी कर ली है।

पहली नजर में हुआ प्यार
ग्वालियर के उपनगर मुरार की रहने वाली 21 वर्षीय युवती प्राची (बदला हुआ नाम) को जब पुलिस ने खोज निकाला तो पता चला कि उसने अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली है। प्राची ने पुलिस को बताया कि उसकी मुलाकात एक कार्यक्रम में मुरैना के रिठौरा कला गांव के रहने वाले आदित्य (बदला हुआ नाम) से हुई थी। दोनों ने पहली नजर में ही एक दूसरे को पसंद कर लिया था और उनके बीच प्यार हो गया। बाद में सोशल मीडिया और फोन पर दोनों के बीच बातचीत हुई और दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया।


शादी से भागकर प्रेमी के साथ की शादी
प्राची (बदला हुआ नाम) ने बताया कि आदित्य से मिलने के कुछ दिन बाद वो वंशीपुरा में एक शादी के लिए गई थी और फिर वहीं से भागकर प्रेमी के साथ धार आ गई थी जहां आते ही दोनों ने शादी कर ली थी। शादी के बीच से प्राची के अचानक लापता हो जाने के बाद परिजन ने पुलिस में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। प्राची भागते वक्त मोबाइल अपने घर पर ही छोड़ गई थी और इसी मोबाइल के जरिए पुलिस को उसके प्रेमी के बारे में जानकारी मिली और पुलिस धार में रह रहे प्राची और उसके प्रेमी तक पहुंच गई। प्राची ने पति के साथ खुश होने और उसी के साथ रहने के बारे में पुलिस से कहा है लेकिन पुलिस ने फिलहाल उसे परिजन के सुपुर्द कर दिया है।

Published on:
22 Jun 2022 07:06 pm
Also Read
View All