ग्वालियर

‘ग्वालियर में बनेगा देश का पहला टेलीकॉम सेक्टर, 18-20 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार’

Telecom Sector Project: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ग्वालियर में यंग थिंकर्स कॉन्फ्रेंस का किया शुभारंभ, 300 से ज्यादा विद्वान 3 दिन करेंगे मंथन, सीएम बोले- ग्वालियर विचार की धरती, अटल जी और दीनदयाल जी की धरती।
2 min read
• •
Updated: 20 Nov 2026, 8:30 PM IST
gwalior cm mohan yadav
first telecom sector 18000 jobs mohan yadav announcement, सीएम मोहन यादव (Source- CM Mohan Yadav Facebook Page)

Gwalior Telecom Sector Project: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में तीन दिवसीय यंग थिंकर्स कॉन्फ्रेंस का शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुभारंभ किया। इस मौके पर सीएम मोहन यादव ने कहा कि ग्वालियर विचार की धरती है और यहां टेलीकॉम सेक्टर में देश का पहला बड़ा प्रोजेक्ट आ रहा है, जिससे 18 से 20 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा। सीएम ने बताया कि टेलीकॉम सेक्टर के लिए पहले चरण में सारे भूखंड आवंटित हो गए हैं और इसका ही परिणाम रहा कि दूसरे चरण के लिए गांधी सागर में पुनः 451 एकड़ भूमि ली है।

'ग्वालियर विचार की धरती है'

ग्वालियर के LNIPE में आयोजित तीन दिवसीय यंग थिंकर्स कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि ग्वालियर विचार की धरती है। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी से लेकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भी पहली बार जहां एकात्म दर्शन पर अपना व्याख्यान दिया, ऐसी पवित्र धरती पर 300 से ज्यादा देशभर के विद्वानों का चयन करके युवा अपने अलग-अलग विषयों को लेकर तीन दिन विचार-विमर्श करेंगे। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि आज देवोत्थान एकादशी है। सच में आज भगवान विष्णु के जागने का समय भी है और देश भी जाग रहा है। युवा अपने सपनों को लेकर आगे बढ़ने, अपनी आंखों के सामने सपनों को यथार्थ में बदलने का संकल्प करें।

'ग्वालियर को मिलेगा देश का पहला टेलीकॉम सेक्टर'

इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि ग्वालियर को देश का पहला टेलीकॉम सेक्टर मिलने जा रहा है। जहां 18 से 20 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार और व्यवसाय के लिए व्यापार की राजधानी वापस ग्वालियर बने, इस दिशा में काम करने के लिए टेलीकॉम सेक्टर में देश का ये पहला प्रोजेक्ट रहेगा। इसमें भारत सरकार के साथ मध्यप्रदेश सरकार अपनी पूरी ताकत के साथ खड़ी है। सीएम ने बताया कि पहले चरण में सारे भूखंड आवंटित हो गए हैं और इसका ही परिणाम है कि दूसरे चरण के लिए गांधी सागर में पुनः 451 एकड़ भूमि ली है।

Updated on:
20 Nov 2026, 8:30 PM IST
Published on:
Also Read
View All
एक पता, एक मोबाइल नंबर और 17 पासपोर्ट ! डबरा में चल रहा था नेटवर्क, 7 आरोपियों पर चलेगा केस

ग्वालियर : जीडीए से खरीदे प्लॉट पर हाईकोर्ट ने पलटा निचली अदालतों का फैसला, 44 साल चली कानूनी लड़ाई के बाद मिला प्लॉट का हक

ग्वालियर :जेएएच में 80 करोड़ की मशीनें बंद, कैंसर जांच के लिए भटक रहे मरीज, बिरला नगर-डीडी नगर में एक्स-रे मशीनें भी शो-पीस

सिंधिया संपत्ति विवाद: कोर्ट में हाजिर नहीं हुईं प्रतिमा देवी, अदालत ने लगाया 10 हजार का हर्जाना

एमपी पटवारी भर्ती फर्जीवाड़ा: मोम के अंगूठे से बायोमेट्रिक से छेड़छाड़ मामले में चारों आरोपी बरी, क्राइम ब्रांच की जांच पर उठे सवाल