ग्वालियर

BREAKING: MP की कोर्ट ने सिंगर अदनान सामी को भेजा नोटिस

mp news: एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज कोर्ट ने बॉलीवुड सिंगर Adnan Sami को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। अदनान पर आरोप है कि उन्होंने पैसे लेकर भी शो नहीं किया।

2 min read
Apr 24, 2026
Gwalior ADJ Court Issues Notice to Singer Adnan Sami (फोटो- Patrika.com)

Adnan Sami: मध्य प्रदेश के ग्वालियर की एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज कोर्ट (Gwalior ADJ Court) में साल 2022 के एक मामले में सुनवाई करते हुए बॉलीवुड सिंगर अदनान सामी को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। महिला की शिकायत पर सुनवाई की जिसमें कोर्ट ने अदनान सामी से 20 मई तक जवाब मांगा है। अदनान के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए है। आरोप है कि उन्होंने 17.62 लाख रुपए की एडवांस पेमेंट लेने के बाद भी ग्वालियर में शो नहीं किया। मामला नवंबर 2022 का है। (mp news)

ये भी पढ़ें

MP में ‘लव मैरिज’ के बदले बुजुर्ग को पिलाई पेशाब, वायरल की वीडियो, 6 गिरफ्तार

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, नवंबर 2022 को अदनान सामी का ग्वालियर में शो का आयोजन होना था। इस शो की आयोजक लावन्या सक्सेना थी। लावन्या ने अदनान सामी (Adnan Sami) के खिलाफ आरोप लगाया कि उन्होंने 17.62 लाख रुपए की एडवांस पेमेंट लेने के बाद भी ग्वालियर में शो नहीं किया। लावन्या ने एडीजे कोर्ट में इसकी शिकायत की। शिकायत में लावन्या ने बताया कि लाइव शो के लिए 33 लाख में डील फाइनल हुई थी। अदनान सामी ने अपने मैनेजर के जरिए एडवांस के तौर पर 17.62 लाख लिए लेकिन बाद में शो कैंसिल कर दिया। लावन्या ने जब एडवांस पेमेंट की रकम वापस मांगी तो वह उन्हें नहीं मिली। इसके बाद लावन्या ने धोखाधड़ी का केस दर्ज करने के लिए पुलिस से बात की लेकिन उन्होंने एफआईआर दर्ज नहीं की। पुलिस द्वारा मामला दर्ज नहीं करने पर ये केस एडीजे कोर्ट में गया।

अदनान ने आयोजकों की बताई गलती

अदनान सामी ने कोर्ट को अपने लिखित जवाब में आयोजकों द्वारा लगाए गए सभी आरोपों नकार दिया है। इसके उल्ट उन्होंने कहा कि शो कैंसिल होने की वजह आयोजक खुद थे। अदनान ने कहा कि वह लगातर शो की तारीख बदल रहे थे और शो के दिन भी बेसिक तैयारियां पूरी नहीं थी। कोर्ट में रिकॉर्ड से पता चला कि शो की डेट पहले 27 सितंबर 2022 को प्लान की गई थी। बताया कि पहले अदनान की फीस 40 लाख तय की गई थी लेकिन बाद में आपसी बातचीत के बाद फीस 33 लाख रुपए फाइनल की गई। इसके बाद सिंगर को मैनेजर के जरिए एडवांस पेमेंट की गई लेकिन आयोजकों ने शो की तारीख बदल कर 13 नवंबर 2022 कर दिया।

एग्रीमेंट में ये कहा गया

इस मामले में आयोजकों और सिंगर के बीच एक एग्रीमेंट भी किया गया। इस एग्रीमेंट के मुताबिक, सभी पेमेंट और लॉजिस्टिक अरेंजमेंट समय पर पूरे करने थे। अदनान की टीम ने आयोजकों से से प्लेन टिकट, होटल बुकिंग, स्टेज और वेन्यू लेआउट, लोकल ट्रांसपोर्ट डिटेल्स, प्रोडक्शन टीम अरेंजमेंट और एयरपोर्ट पर वीआईपी सर्विस देने को कहा लेकिन वह इन सब चीज़ों की सही जानकारी शेयर करने में नाकाम रहे।

चीफ गेस्ट को हुआ कोविड, आयोजकों ने शो किया कैंसिल- अदनान

सिंगर ने आगे दावा किया कि 12 नवंबर 2022 को, तय शो से ठीक एक दिन पहले आयोजकों ने उनकी टीम को बताया कि इवेंट कैंसिल किया जा रहा है। इसका कारण उन्हें ये बताया गया कि चीफ गेस्ट का कोविड हो गया है। अदनान के मुताबिक, यह तब किया गया जब टिकट की बिक्री अभी भी जारी थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया किआयोजक उनकी रेप्युटेशन को खराब करने का काम कर रहे है। सिंगर ने कहा कि एग्रीमेंट के अनुसार एडवांस अमाउंट नॉन-रिफंडेबल था। (mp news)

ये भी पढ़ें

MP में पार्षद ने CMO की शर्ट में ठूंस दी चूड़ियां, दफ्तर में मचा बवाल, Video Viral
Published on:
24 Apr 2026 05:18 pm
Also Read
View All