ग्वालियर

दिलजीत के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,पाकिस्तान से जुड़े तार, अब ग्वालियर पुलिस खोलेगी राज

Threatening emails: हाईकोर्ट को खालिस्तान संगठनों के नाम से धमकी भरे ईमेल मिले हैं, जिनमें मंदिरों और कॉन्सर्ट में बम धमाके की बात कही गई। पुलिस आरोपी की तलाश में यूपी एटीएस से जुड़े व्यक्ति की जांच कर रही है।
2 min read
• •
Updated: 12 Nov 2026, 10:29 AM IST
आरोपी अंकित शंखवार, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source - Patrika)
आरोपी अंकित शंखवार, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source - Patrika)

Gwalior news: हाईकोर्ट को मिले धमकी भरे ई-मेल का मामला उलझता नजर आ रहा है। ई-मेल में खालिस्तान नेशनल आर्मी और बब्बर खालसा जैसे प्रतिबंधित संगठनों का नाम लेकर प्रदेश के प्रमुख मंदिरों, अभिनेता अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित बंगले 'जलसा' और इंदौर में पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में बम धमाके करने के साथ काली दिवाली मनाने का अल्टीमेटम देने के मामले में पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। लेकिन मामला पेचीदा होता जा रहा है।

दरअसल उत्तरप्रदेश एटीएस ने खालिस्तान नेशनल आर्मी, बब्बर खालसा और विदेशों से ऑपरेट हो रहे आंतकी संगठनों को धमकियों के लिए ई मेल आइडी बेचने पर कानपुर से अंकित शंखवार को पकड़ा है। पूछताछ में उसने बताया कि बांग्लादेशी नागरिक अलामिन इस्लाम को उसने दो ई मेल बेची हैं। इन्हीं आइडी से 12 अक्टूबर को नोएडा के विभिन्न स्कूल, सिंगर दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम और 23 अक्टूबर को मुंबई में मशहूर अभिनेता के बंगले में बम विस्फोट की धमकी दी गई थी। हाइकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ को धमकी डेंजरव्हाटसन 5678@जीमेल. कॉम से आई है। पुलिस अफसरों का कहना है, आरोपी अंकित का हाईकोर्ट को आए धमकी भरे मेल से कनेक्शन पता लगाने के लिए टीम यूपी जाएगी।

कौन ईमेल सप्लायर

यूपी एटीएस ने कानपुर में सकरापुर देहली सुजानपुर से अंकित शंखवार को पकड़ा। वह 12वीं तक पढ़ा है। 2021 से वाईफाई और प्रॉक्सी नेटवर्क के जरिए फर्जी आइडी से 5 लाख फर्जी ई-मेल आइडी बनाने का दावा किया है। इन आइडी का पाकिस्तान-बांग्लादेश में आतंकियों व देश विरोधी संगठनों से क्रिप्टो करंसी में सौदा किया। फेसबुक व व्हाट्सएप से बांग्लादेशी अलामिन इस्लाम से जुड़ा। उसे 6 हजार यूएसटीडी (क्रिप्टो करंसी) में दोनों ईमेल आइडी बेची। इनसे अलामिन ने धमकियां दीं। उसके फोन व लैपटॉप में पाकिस्तान, बांग्लादेश, इजिप्ट, तुर्की, यूएसए के नंबर का ब्योरा भी मिला है।

ईमेल में पंजाबी भाषा में धमकियां

6 नवंबरः हाईकोर्ट की आइडी पर धमकी भरा ई-मेल मिला। खालिस्तान नेशनल आर्मी, बब्बर खालसा का नाम लेकर दिवाली काली करने की धमकी।
8 नवंबरः अमिताभ बच्चन का घर 'जलसा', कई जगह धमाके की धमकी।
15 नवंबर: इंदौर में दोसांझ के कॉन्सर्ट में धमाके की धमकी।

जांच में सामने आएगा, टीम जाएगी

यूपी एटीएस ने किसी को पकड़ा है। इसकी अधिकारिक जानकारी यूपी पुलिस से नहीं मिली है। मप्र एटीएस के साथ ग्वालियर पुलिस आरोपी से पूछताछ करने यूपी जाएगी। - श्रुतकीर्ति सोमवंशी, प्रभारी एसपी, ग्वालियर

देवास के युवक को पकड़ा, आइडी भी हैक

इंदौर, सिंगर दिलजीत दोसांझ के इंदौर में होने वाला कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में क्राइम ब्रांच ने देवास से निजी कंपनी के कर्मचारी निखिल गुप्ता को पकड़ा। उससे पूछताछ में पता चला कि अप्रेल
में ही उसकी ई-मेल आइडी हैक हो गई थी। इसे रिकवर करने के लिए उन्होंने शिकायत भी की, लेकिन रिकवर नहीं हुई। क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के बाद उसका स्टेटमेंट लेकर छोड़ दिया है।

Updated on:
12 Nov 2026, 10:29 AM IST
Published on: