ग्वालियर

Tragic Incident कई​ दिन तक भूखे रहे बच्चे, जिंदा जल गई मां

ग्वालियर में दर्दनाक घटना, विवाहिता की बहन ने लगाए गंभीर आरोप
2 min read
• •
Updated: 11 Jul 2021, 1:08 PM IST
Gwalior Tragic Incident News
Gwalior Tragic Incident News

ग्वालियर. बहोड़ापुर इलाके में एक विवाहिता की आग लगने से मौत हो गई है। वे करीब 30 साल की थीं। शनिवार रात को यह दुखद घटना घटी. विवाहिता के पति के अनुसार पत्नी की मौत पूरी तरह एक हादसा है, जबकि मृतका की बहन ने उसपर गंभीर आरोप लगाए हैं। बहन ने साफतौर पर इसे हत्या का मामला बताया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देवी भदौरिया की जलने से मौत हुई. उनकी शादी सात साल पहले बहोड़ापुर निवासी प्रेमसिंह तोमर के साथ हुई थी। दोनों के एक बेटा और एक बेटी हैं। देवी तोमर की बहन ज्योति भदौरिया के मुताबिक शनिवार रात करीब 11 बजे प्रेमसिंह ने उसे बताया कि देवी खाना बनाते समय जल गई है।

उसने कहा कि सिलेंडर में अचानक आग भभकने से देवी जली है जबकि अस्पताल में परिजनों को पति ने बताया कि मिट्‌टी का तेल डालकर उसने खुद आग लगाई है। रविवार सुबह देवी ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम कराया। आरोप है कि शादी के तुरंत बाद पति उसे परेशान करने लगा था।

ज्योति भदौरिया ने बताया कि देवी ने शनिवार रात करीब 7 बजे मुझे फोन किया था। तब उसने बताया था कि मेरे घर में दो दिन से क्लेश मचा है। घर में खाना तक नहीं हैं, बच्चे भूखे हैं। यदि ऐसा ही चलता रहा तो ये मुझे मार डालेंगे। तब उसने देवी को सुबह आकर पति को समझाने की भी बात कही थी पर 2—3 घंटे बाद ही यह घटना घट गई।

Published on:
Also Read
View All
ग्वालियर : जीडीए से खरीदे प्लॉट पर हाईकोर्ट ने पलटा निचली अदालतों का फैसला, 44 साल चली कानूनी लड़ाई के बाद मिला प्लॉट का हक

ग्वालियर :जेएएच में 80 करोड़ की मशीनें बंद, कैंसर जांच के लिए भटक रहे मरीज, बिरला नगर-डीडी नगर में एक्स-रे मशीनें भी शो-पीस

सिंधिया संपत्ति विवाद: कोर्ट में हाजिर नहीं हुईं प्रतिमा देवी, अदालत ने लगाया 10 हजार का हर्जाना

एमपी पटवारी भर्ती फर्जीवाड़ा: मोम के अंगूठे से बायोमेट्रिक से छेड़छाड़ मामले में चारों आरोपी बरी, क्राइम ब्रांच की जांच पर उठे सवाल

ग्वालियर में ‘जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र’ बनवाने की नई व्यवस्था लागू, देरी होने पर लेनी होगी अनुमति