दौलतगंज में शॉप कीपर विजय गोयल ने बताया कि गर्ल्स और बॉयज दोनों के हिसाब वाटर टैंक पिचकारियां आई हैं। इनके टैंक बच्चों के स्कूल बैग जैसे हैं। गर्ल्स के वाटर टैंक 650 रुपए और बॉयज के 350 से 750 रुपए के हैं। इसके साथ ही मोदी पिचकारी भी काफी पसंद की जा रही है। मार्केट में बिक रहा अधिकांश सामान दिल्ली, मुंबई और उत्तरप्रदेश से आया है।
Holi 2025 : होली फेस्टिवल 14 मार्च को मनाया जाना है, इसके लिए ग्वालियर के मार्केट में तैयारियां शुरू गई हैं। बच्चों को इस फेस्टिवल मेें सबसे अधिक रंग-गुलाल और पिचकारियों का क्रेज रहता है। यही वजह है कि मार्केट में पिचकारी-मास्क नए ट्रेंड के साथ उपलब्ध है। शॉप कीपर्स ने इनका बड़ा स्टॉक मंगवाया है। रंग-बिरंगे गुलाल, तरह-तरह की पिचकारियां जिसमें मोदी पिचकारी(Modi pichkari) भी शामिल है, आर्टिफिशयल हेयर, मास्क और हर्बल उत्पादों के कलेक्शन की भरमार है। इस बार भी मार्केट में पारंपरिक होली उत्पादों के साथ-साथ नए ट्रेंड के सामान दिखाई दे रहे हैं।
बच्चों और युवाओं में इस बार मास्क और आर्टिफिशियल हेयर की काफी डिमांड है। कार्टून कैरेक्टर मास्क, हॉरर मास्क, एनिमल मास्क, और पसंदीदा अभिनेताओं के मास्क बाजार में बिक रहे हैं। इनकी कीमत 50 से 200 रुपए के बीच है।
बाजार में इस बार हर्बल और ऑर्गेनिक गुलाल की खास मांग देखी जा रही है। लोग अब स्किन फ्रेंडली रंगों को प्राथमिकता दे रहे हैं। लाल, नीला, पीला और हल्का गुलाबी जैसे आकर्षक हर्बल गुलाल सबसे ज्यादा बिक रहे हैं। पांच रंगों के सेंट वाले हर्बल गुलाल की कीमत 120 रुपए से शुरू हो रही है।
बच्चों की पसंद को ध्यान में रखते हुए मार्केट में कार्टून कैरेक्टर और हाई-टेक पिचकारियों की भरमार है। पबजी, म्यूजिकल पिचकारी, वाटर टैंक, कार गन, स्प्रे टैंक और गुलाल गन जैसे आकर्षक डिजाइन बच्चों को खूब भा रहे हैं। छोटे बच्चों के लिए मिनी स्प्रे टैंक, मोटू-पतलू की पिचकारी की मांग बनी हुई है। दौलतगंज में शॉप कीपर विजय गोयल ने बताया कि गर्ल्स और बॉयज दोनों के हिसाब वाटर टैंक पिचकारियां आई हैं। इनके टैंक बच्चों के स्कूल बैग जैसे हैं। गर्ल्स के वाटर टैंक 650 रुपए और बॉयज के 350 से 750 रुपए के हैं। इसके साथ ही मोदी पिचकारी(Modi pichkari) भी काफी पसंद की जा रही है। मार्केट में बिक रहा अधिकांश सामान दिल्ली, मुंबई और उत्तरप्रदेश से आया है।