12 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आया नया ‘पश्चिमी विक्षोभ’, जानें एमपी में मौसम के ताजा अपडेट

मौसम विभाग के अनुसार अब ठंड बढ़ने के आसार नहीं हैं। रविवार से जबलपुर सम्भाग के तापमान में फिर दो से लेकर 4 डिग्री तक वृद्धि हो सकती है।
less than 1 minute read
Google source verification
mp weather news

MP Weather Update : जम्मू कश्मीर से आ रही बर्फीली हवा का दौर थम गया है। शनिवार से मौसम में बदलाव दिखने लगा है।जबलपुर में शनिवार को रात का पारा 4 डिग्री से अधिक बढ़ा। दिन के तापमान में भी 1.3 डिग्री की बढ़त हुई। मौसम विभाग की मानें, तो अब तापमान में वृद्धि होने लगी है। रविवार को एक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा, जिससे दिन रात गर्मी का अहसास होने लगेगा।

कमजोर हुई ठंड

शनिवार को चटक धूप के चलते दिन के अधिकतम तापमान(MP Weather Update में 1.3 डिग्री की बढ़त हुई। यह 31.9 डिग्री से बढ़ कर 33.2 डिग्री पहुंच गया। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक था। रात मे न्यूनतम तापमान 9.4 से बढ़कर 13.6 डिग्री पहुंच गया। हालांकि, यह सामान्य से तीन डिग्री कम था।

अब ठंड बढ़ने के आसार नहीं

मौसम विभाग(MP Weather Update) के अनुसार अब ठंड बढ़ने के आसार नहीं हैं। रविवार से जबलपुर सम्भाग के तापमान में फिर दो से लेकर 4 डिग्री तक वृद्धि हो सकती है। नौ मार्च को प्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इसके चलते 15 मार्च के बाद गर्मी के तेवर सख्त हो सकते हैं। फिलहाल बारिश नहीं होगी। लेकिन, चौथे हफ्ते में सम्भाग के जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है।