ग्वालियर

रेलवे का ऐलान, ऋषिकेश, हरिद्वार और प्रयागराज जाने के लिए चलेंगी 4 स्पेशल ट्रेनें !

Indian Railway: इन स्पेशल ट्रेनों से यात्रियों को ऋषिकेश, हरिद्वार और प्रयागराज जैसे प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक पहुंचने में आसानी होगी।

2 min read
Indian Railway (Photo Source - Patrika)

Indian Railway: गर्मी के मौसम में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए चार ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही हैं। इन ट्रेनों के संचालन से खासकर लंबी दूरी की यात्रा करने वालों को काफी लाभ मिलेगा। हर साल गर्मी के मौसम में ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ रहती है, जिससे कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है। वर्तमान में भी कई प्रमुख ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। इसे ध्यान में रखते हुए ही रेलवे ने यह निर्णय लिया है, ताकि यात्रियों को यात्रा के लिए अतिरिक्त विकल्प मिल सकें।

ये भी पढ़ें

केंद्र सरकार का दिशा- निर्देश, एमपी में बनेगा ‘सड़क सुरक्षा सचिवालय’

ऋषिकेश, हरिद्वार और प्रयागराज के लिए सुविधा

इन स्पेशल ट्रेनों से यात्रियों को ऋषिकेश, हरिद्वार और प्रयागराज जैसे प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक पहुंचने में आसानी होगी। गर्मी की छुट्टियों में बड़ी संख्या में लोग इन स्थानों की यात्रा करते हैं, जिससे ट्रेनों में दबाव बढ़ जाता है। नई ट्रेनों के संचालन से इस दबाव को कम करने में मदद मिलेगी। ट्रेनों के संचालन को लेकर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को जानकारी भी दी जा रही है।

इन शहरों के लिए चलेंगी ट्रेनें

11 जुलाई तक जारी रहेगी
02199 ग्वालियर-दिल्ली — गुरुवार
02200 दिल्ली- ग्वालियर — रविवार

1 मई तक जारी रहेगी
06597 बेंगलुरु-ऋषिकेश — शुक्रवार
06598 ऋषिकेश-बेंगलुरु — रविवार

28 जून तक जारी रहेगी
04123 प्रयागराज-नई दिल्ली — सोमवार और गुरुवार
04124 नई दिल्ली-प्रयागराज — गुरुवार और सोमवार

19 अप्रेल से 28 जून तक
08743 दुर्ग-हरिद्वार — सोमवार
08744 हरिद्वार-दुर्ग — गुरुवार

आने वाले दिनों में बढ़ सकती है ट्रेनों की संख्या

ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कुछ शहरों के लिए ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। इनके संचालन से यात्रियों को राहत मिलेगी। आने वाले दिनों में ऐसी ट्रेनों की संख्या और बढ़ाई जा सकती है। मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, झांसी मंडल

ऐसे कराएं रिजर्वेशन

ट्रेन में टिकट लेने के लिए IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट (www.irctc.co.in) या 'IRCTC Rail Connect App' पर अकाउंट रजिस्टर करें। यहां पर आपको लॉगिन करना होगा, जिसके लिए यूजरनेम और पासवर्ड डालना होगा। इसके बाद 'From' (जहां से जाना है) और 'To' (जहां तक जाना है) स्टेशन भरें, यात्रा की तारीख चुनें और 'Search Trains' पर क्लिक करें।

उपलब्ध ट्रेनों की सूची में से अपनी पसंद की ट्रेन और क्लास (जैसे- Sleeper, 3AC, 2AC) चुनें। यात्रियों का नाम, उम्र और सीट की प्राथमिकता दर्ज करें। क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के जरिए टिकट का भुगतान करें। पेमेंट पूरा होने के बाद, आपका ई-टिकट (E-ticket) ईमेल और SMS पर आ जाएगा।

‘नई ट्रेन’ चलाने की तैयारी

यात्रियों की बढ़ती मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने ग्वालियर से वीरपुर और रूठीयाई तक ट्रेन चलाने की तैयारी तेज कर दी है। इसके लिए आवश्यक प्रारंभिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और ट्रेन संचालन के लिए रैक भी उपलब्ध करा दिए गए हैं। अब इस प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी के लिए रेलवे बोर्ड को भेजा गया है, जहां से स्वीकृति मिलते ही संचालन शुरू किया जा सकेगा। इस नई सेवा के शुरू होने से ग्वालियर से गुना की ओर जाने वाले यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, चुनाव आयोग में हुई शिकायत
Published on:
15 Apr 2026 04:54 pm
Also Read
View All