ग्वालियर

गुमशुम रहती थी बेटी, मां ने पूछा तो बोली- दोस्तों ने मिलकर नोंची इज्जत

16 साल की नाबालिग से इंस्टाग्राम दोस्त व उसके साथियों ने किया गैंगरेप...

2 min read

ग्वालियर. ग्वालियर में एक 16 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नाबालिग को उसके सोशल मीडिया फ्रेंड ने धोखा दिया और अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसका गैंगरेप किया। पीड़िता ने घटना के कुछ दिनों बाद जब अपनी मां को अपने साथ हुई ज्यादती के बारे में बताया तो मां के होश उड़ गए वो तुरंत बेटी को साथ लेकर थाने पहुंची और पुलिस ने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है और एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।


इंस्टाग्राम दोस्तों ने किया रेप
शहर के दानाओली लश्कर इलाके की रहने वाली 16 साल की नाबालिग रिचा (बदला हुआ नाम) 12वीं क्लास की छात्रा है। उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि करीब दो साल पहले उसकी सोशल मीडिया साइड इंस्टाग्राम पर आरव शर्मा नाम के युवक से दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच अच्छी बातचीत होने लगी और एक दूसरे के मोबाइल नंबर एक्सचेंज कर लिए और दोनों में फोन पर बात होने लगी। रिचा ने बताया कि एक दिन आरव ने उसे वीडियो कॉल कर न्यूड चैट करने के लिए कहा जब उसने मना कर दिया तो वो रोज-रोज फोन कर परेशान करने लगा। फिर 15 जुलाई को उसने घरवालों को दोनों के संबंधों के बारे में बताने की धमकी देकर मिलने के लिए सराफा बाजार बुलाया। जब वो आरव से मिलने सराफा बाजार पहुंची तो वो कैफे ले जाने के बहाने अपने एक दोस्त के घर पर ले गया। जहां उसने पहले तो उसके साथ रेप किया और फिर उसके दोस्तों ने भी उसका साथ ज्यादती की।

गुमशुम बेटी ने तोड़ी चुप्पी
आरोपियों ने रिचा (बदला हुआ नाम) को धमकी दी थी कि अगर किसी को घटना के बारे में बताया तो जान से मारने देंगे और बदनाम कर देंगे। इसी डर के कारण वो चुपचाप रही, बेटी को गुमशुम देख एक दिन मां ने उसे विश्वास में लिया और उसके साथ बातचीत की तो रिचा ने मां को अपने साथ हुई ज्यादती के बारे में बताया। जिसे सुनकर मां के होश उड़ गए, मां तुरंत बेटी को साथ लेकर थाने पहुंची और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जिसके आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर अन्य आरोपियों के बारे में पता लगा रही है।

Published on:
02 Aug 2022 03:29 pm
Also Read
View All