27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर पर सब्जी काट रही महिला पर गिरा सांप, काटने के 10 मिनिट के अंदर हो गई मौत

छत से महिला के ऊपर गिरा था सांप...हाथ से हटाना चाहा तो हाथ पर काटा..अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दमोह

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 31 Jul 2022, 5:27 PM IST

snake.jpg

दमोह. दमोह में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला की सांप के डसने से महज 10 मिनिट के अंदर मौत हो गई। महिला घर पर बैठकर सब्जी काट रही थी तभी छत से एक जहरीला सांप उसके ऊपर आ गिरा। सांप के गिरते ही महिला ने घबराकर उसे सिर से अलग करने के लिए हाथ से झटका तो सांप ने हाथ में ही डस लिया। जिससे उसकी अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। घटना से न केवल घरवाले बल्कि पूरा गांव हैरान है और गांव में मातम पसर गया है।

छत से महिला पर गिरा सांप
सांप के काटने से महिला की चंद मिनिटों में मौत हो जाने की ये घटना दमोह जिले के सासा गांव की है जहां रहने वाली नीलेश नाम की महिला रोज की तरह रविवार सुबह घर में बैठकर सब्जी काट रही थी लेकिन उसे क्या पता था कि कुछ ही पलों में उसकी मौत होने वाली है। सब्जी काटते वक्त अचानक घर की छत से एक सांप नीलेश के सिर पर आकर गिरा जिसे घबराकर नीलेश ने हटाने के लिए हाथ बढ़ाया तो सांप ने हाथ पर डस लिया। सांप के काटते नीलेश की चीख निकल गई जिसे सुनकर परिवार के बाकी सदस्य दौड़कर उशके पास पहुंचे। इसी दौरान सांप लहराता हुआ घर के बाहर भाग गया।

यह भी पढ़ें- शादी करके भाई-बहन घर से भागे, 5 दिन बाद जबलपुर में मिले, जानिए पूरा मामला


अस्पताल ले जाने से पहले मौत
परिजन तुरंत नीलेश को लेकर अस्पताल भागे लेकिन वो अस्पताल पहुंचते इससे पहले ही नीलेश की सांसें थम गईं और अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन ने बताया कि उन्होंने सांप को घर से भागते हुए देखा था और नीलेश को बचाने के उपाय भी किए लेकिन जहर इतना तेज था कि महज 10 मिनिट के अंदर ही नीलेश की मौत हो गई। गांव वालों का कहना है कि सांप के काटने के मामले पहले भी गांव में होते रहे हैं लेकिन ये सांप काफी जहरीला रहा होगा जिसके कारण काटने के 10 मिनिट के अंदर ही महिला की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- प्रेमी-प्रेमिका की लुटेरी जोड़ी, वारदात में नाबालिग भतीजा भी देता था साथ