
,,,,
नर्मदापुरम. नर्मदापुरम में एक हैरान कर देने वाला सामने आया है। यहां रिश्ते में भाई-बहन के बीच प्यार हो गया और दोनों ने परिवार से छिपकर तिलक सिंदूर से शादी कर ली। दोनों शादी करने के बाद बात को छिपाकर तीन महीने तक अपने अपने घरों में रहे और घरवालों को मनाने की कोशिश की। लेकिन जब घरवाले दोनों की शादी के लिए राजी नहीं हुए तो दोनों एक दूसरे का हाथ थामकर घर से भाग गए। जिन्हें 5 दिन बाद पुलिस ने जबलपुर से ढूंढ निकाला। लड़की ने युवक के साथ ही रहने की बात पुलिस से कही है।
भाई-बहन में हुआ प्यार, ताऊ के बेटे के संग रचाई शादी
नर्मदापुरम शहर में रहने वाली 21 साल की युवती वैशाली (बदला हुआ नाम) बीकॉम फर्स्ट ईयर की छात्रा है। वैशाली दूर के रिश्ते में लगने वाले ताऊ के 26 साल के बेटे अभिनव (बदला हुआ नाम) से प्यार करती थी। अभिनव भी वैशाली से प्यार करता था। रिश्तों की मर्यादा को लांघ दोनों का प्यार परवान चढ़ा और एक दिन उन्होंने शादी करने का फैसला ले लिया। वैशाली और अभिनव ने इसी साल 4 अप्रैल को तिलक सिंदूर से शादी कर ली और फिर तीन महीनों तक अपने अपने घरों में ही घरवालों से शादी की बात को छिपाते हुए रहते रहे। इस बीच दोनों ने कई बार अपने अपने परिवार को उनके रिश्ते को स्वीकार करने के लिए मनाने की कोशिश की लेकिन परिवार के लोग नहीं माने।
परिवार नहीं माना तो घर से भागे
परिवारवालों के न मानने पर वैशाली (बदला हुआ नाम) और अभिनव (बदला हुआ नाम) ने घर से भागने का फैसला लिया और 25 जुलाई को वैशाली घर से पेपर देने की बात कहकर निकली और अभिनव के साथ भाग गई। पुलिस के मुताबिक दोनों घर से भागकर पहले मुंबई गए जहां दोनों एक दिन रहे और फिर वहां से लौटकर मैहर आए और फिर वहां से जबलपुर में रहने वाले अपने मामा के घर पहुंचे। इस बीच वैशाली के परिजन उसके गुमशुदा होने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराने थे लिहाजा वैशाली और अभिनव के घर पहुंचने पर मामा ने पुलिस व उनके परिजन को सूचना दे दी। जिसके बाद पुलिस जबलपुर पहुंची और दोनों को अपने साथ नर्मदापुरम लेकर आई। जहां युवक-युवती ने एक दूजे के साथ ही रहने की इच्छा जाहिर की है।
Updated on:
31 Jul 2022, 3:45 PM IST
Published on:
31 Jul 2022, 3:45 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.