27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिस प्रेमी के लिए पति को छोड़ा वो दोस्तों के साथ संबंध बनाने के लिए करने लगा मजबूर

महिला को प्यार के जाल में फंसाकर दिल्ली भगा ले गया प्रेमी..कई बार किया रेप..फिर करने लगा मजबूर...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 30 Jul 2022, 4:38 PM IST

gwalior_love.jpg

ग्वालियर. पति को छोड़कर ग्वालियर से प्रेमी के साथ भागी एक महिला को पुलिस ने दिल्ली से ढूंढ निकाला। पुलिस से मिलने के बाद महिला ने जो बातें बताईं हैं वो हैरान कर देने वाली है। महिला के मुताबिक जिस प्रेमी के लिए उसने पति को छोड़ा उसने कई बार उसके साथ रेप किया और मारपीट कर अब अपने दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए उस पर दबाव बना रहा था। आरोपी प्रेमी फरार हो गया है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

प्रेमी के लिए पति को छोड़ा
मामला ग्वालियर शहर के जनकगंज इलाके का है जहां रहने वाली 24 साल की नम्रता (बदला हुआ नाम) कुछ दिन पहले अपने पति को छोड़कर घर के सामने ही रहने वाले प्रेमी दीपक गोस्वामी के साथ घर से भाग गई थी। पति ने पत्नी के भागने की शिकायत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी जिसके आधार पर पुलिस ने नम्रता को दिल्ली से ढूंढ निकाला। नम्रता ने बताया कि पति उसके साथ मारपीट करता था और इसी बात का फायदा उठाकर सामने रहने वाले दीपक गोस्वामी ने उसे प्यार के जाल में फंसा लिया। उसने बताया कि दीपक उसकी आर्थिक व मानसिक मदद करते रहता था और 26 जून को जब वो घर पर अकेली थी तो घर पर आया और प्यार का इजहार करते हुए शादी कर हमेशा खुश रखने का वादा किया।

यह भी पढ़ें- आज-कल करते करते गुजर गए 4 साल, कई बार संबंध बनाने के बाद किया शादी से इंकार

दुष्कर्म के बाद दोस्तों से संबंध बनाने किया मजबूर
नम्रता (बदला हुआ नाम) ने पुलिस को बताया कि वो दीपक की बातों में आ गई और पति को छोड़कर दीपक के साथ भागकर दिल्ली चली गई। जहां पहले तो दीपक ने कई बार शादी का वादा कर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर बाद में शादी करने से मना करते हुए मारपीट करने लगा। इतना ही दीपक उस पर दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी दबाव बनाता था। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके प्रेमी दीपक के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है। आरोपी दीपक फिलहाल फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- मैरिज@35 Days : 15 दिन की दोस्ती..16वें दिन शादी...5 हफ्तों में टूट गया परिवार