27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मैरिज@35 Days : 15 दिन की दोस्ती..16वें दिन शादी…5 हफ्तों में टूट गया परिवार

शादी के बाद 20 दिन ही ससुराल में रही नई दुल्हन...झगड़ों से परेशान होकर लौट गई मायके...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 30 Jul 2022, 3:41 PM IST

gwalior_breakup.jpg

ग्वालियर. झट मंगनी पट ब्याह के बारे में तो आपने कई बार सुना होगा लेकिन क्या झट मैरिज और पट ब्रेकअप के बारे में सुना है। मामला ग्वालियर का है जहां शादी के महज 20 दिन बाद ही पति-पत्नी का रिश्ता टूट गया। पत्नी पति से परेशान होकर अपने मायके चली गई और पति व सास पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करा दिया। जिसके बाद सास को गिरफ्तार कर लिया गया है। महज 15 दिन की दोस्ती और प्यार में लड़के-लड़की ने शादी कर ली थी जो महज 20 दिन में ही टूट गई।

15 दोस्ती और प्यार...16वें दिन सात फेरे
ग्वालियर शहर के पड़ाव इलाके में रहने वाले गौरव सिंह नाम के युवक की मुलाकात करीब एक साल पहले दिल्ली में पंजाब की रहने वाली मानसी (बदला हुआ नाम) से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हो गई और महज 15 दिन के अंदर ही दोस्ती प्यार में बदल गई और 16वें दिन गौरव और मानसी ने परिवार की मर्जी से शादी कर ली। लेकिन झट प्यार और पट शादी का ये रिश्ता महज कुछ दिन तक ही चल सका और जल्द ही बिखर गया। पति गौरव और पत्नी मानसी के बीच छोटी-छोटी सी बातों पर झगड़े होने लगे। जिसके कारण शादी के महज 20 दिन बाद ही नई नवेली दुल्हन मानसी अपने मायके पंजाब चली गई।

यह भी पढ़ें- आज-कल करते करते गुजर गए 4 साल, कई बार संबंध बनाने के बाद किया शादी से इंकार


पति-सास पर कराया दहेज का केस
बीते करीब एक साल से मानसी (बदला हुआ नाम) पंजाब में अपने मायके में ही रह रही थी। गौरव और उसकी मां ने मानसी को कई बार मनाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। इसी बीच मानसी ने पति व सास पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करा दिया। जिस पर कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस शुक्रवार की रात गौरव की मां को गिरफ्तार कर अपने साथ ग्वालियर से पंजाब ले गई।

यह भी पढ़ें- फोन से शुरु हुआ प्यार..मिलने बुलाकर बनाया हवस का शिकार

जेल में है पति गौरव
पंजाब पुलिस पति गौरव को भी गिरफ्तार करने आई थी लेकिन ग्वालियर आने पर उसे पता चला कि गौरव तो पहले से ही हत्या के एक मामले में जेल में है। जिसके कारण वो सास सुनीता को अपने साथ ले गई है और अब कोर्ट से अनुमति लेकर गौरव को भी अपने साथ पंजाब ले जाने की तैयार कर रही है। वहीं अगर गौरव के जेल जाने की बात करें तो पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते महीने एक युवक की मौत हो गई थी जिसने गौरव पर मारपीट का आरोप लगाया था। इस मामले में ही पुलिस ने गौरव को गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें- रेप के बाद 16 दिन तक दोनों बहनों को घुमाया, दिखाया ताज