
ग्वालियर. कहते हैं कि एक महिला दूसरी महिला के दर्द को उसके साथ होने वाले अन्याय को अच्छे तरीके से समझ सकती है। लेकिन ग्वालियर में इससे उलट एक मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने ही दूसरी महिला की आबरू तार-तार करा दी। आरोपी महिला पीड़िता की पुरानी मकान मालकिन है जिसने मिलने के बाद अपनी पुरानी किराएदार महिला को घर बुलाया और फिर बेहोश कर अपने ही दोस्त से उसकी इज्जत लुटवा दी। आरोपी ने रेप करते वक्त अश्लील तस्वीरें और वीडियो बना लिया था ।
मकान मालकिन ने ये क्या किया ?
ग्वालियर शहर के सदर इलाके में रहने वाली 27 साल की शादीशुदा महिला अल्पा (बदला हुआ नाम) ने पुलिस में अपने साथ हुए रेप की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता अल्पा ने बताया कि वो पांच महीने पहले मेवाती मोहल्ले में रंजना (बदला हुआ नाम) के मकान में किराए से रहती थी। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी। बाद में अल्पा ने पति के साथ रंजना का घर छोड़ दिया और दूसरी जगह किराए से रहने लगी। अल्पा ने बताया कि 15 जून 2022 को पुरानी मकान मालकिन रंजना का उसके पास फोन आया और उसने मिलने के लिए घर बुलाया। क्योंकि पुरानी जान पहचान थी इसलिए अल्पा रंजना से मिलने के लिए उसके घर पहुंच गई। जहां पहले से ही राहुल शर्मा जो कि रंजना का दोस्त है मौजूद था। रंजना ने अल्पा को कोल्डड्रिंक पीने के लिए दी जिसे पीते ही वो बेहोश हो गई और जब होश आया तो निर्वस्त्र रंजना के कमरे में बिस्तर पर पड़ी हुई थी।
रेप का बनाया वीडियो
अल्पा (बदला हुआ नाम) ने बताया कि बेहोशी की हालत में पुरानी मकान मालकिन रंजना (बदला हुआ नाम) ने दोस्त राहुल से उसका रेप कराया। इतना ही रेप के दौरान राहुल ने उसकी अश्लील तस्वीरें व वीडियो बना लिए। होश में आने के बाद जब अल्पा ने विरोध किया तो आरोपी ने उससे कहा कि अगर किसी को कुछ बताया तो अश्लील तस्वीरों और वीडियो को वायरल कर देगा। अल्पा का कहना है कि वीडियो और तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर राहुल ने बाद में भी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बात जब हद से गुजर गई तो अल्पा ने हिम्मत जुटाई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।