28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मेरी मौत के लिए ससुरालवाले जिम्मेदार’, पत्नी के सुसाइड के तीसरे दिन पति ने भी की खुदकुशी

सुसाइड नोट में लिखा- ससुर और पत्नी के भाई ने कर दिया बदनाम..मेरी मौत के लिए वही जिम्मेदार..
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 16 Jul 2022, 4:59 PM IST

bhopal.jpg

,,,,

भोपाल. भोपाल में तीन दिन पहले सुसाइड करने वाली महिला टीचर के पति ने भी खुदकुशी कर ली। शनिवार को पति ने भोपाल के वीआईपी रोड से तालाब में कूदकर खुदकुशी कर ली। मरने से पहले पति ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें उसने ससुर व पत्नी के भाई पर बदनाम करने का आरोप लगाते हुए उन्हें अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। घटना का पता चलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकाला और मामले की जांच शुरु कर दी है।

ससुरालवालों को बताया मौत का जिम्मेदार
भोपाल के छोला इलाके में रहने वाले संगीत टीचर सुभाष साहू ने शनिवार को बड़ा तालाब में कूदकर खुदकुशी कर ली। सुभाष की पत्नी इंदु ने तीन दिन पहले खुदकुशी की थी। जिसके बाद इंदु के पिता व भाई ने सुभाष पर गंभीर आरोप लगाए थे। अंदेशा है कि इसी बात से आहत होकर सुभाष ने खुदकुशी का कदम उठाया। सुभाष ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें उसने अपनी मौत के लिए ससुर व पत्नी के भाई को जिम्मेदार ठहराते हुए बदनाम करने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें- 7 महीने भी नहीं चला 7 जन्मों का साथ, दहेज के लिए चल रही तकरार

सुसाइड नोट में ये लिखा
सुभाष ने जो सुसाइड नोट छोड़ा है उसमें उसने लिखा है..'मेरी मौत का कारण मेरी पत्नी का भाई प्रदीप साहू और ससुर मदन लाल साहू हैं। इन्होंने मेरे परिवार को बदनाम कर दिया है। मैं उनके घर की इज्जत बचाने में लगा रहा और उन्होंने मेरे घर की बदनामी की। मुझे और मेरे परिवार को बदनाम किया। मुझे मानसिक प्रताड़ना दी। यदि ये मेरे परिवार के खिलाफ कुछ भी करते हैं, तो मेरी मौत का कारण यही लोग माने जाएं। मेरी सास यमुना बाई, जीजी रामेश्वर साहू...। बाकी मैंने एक लेटर डिटेल में लिखा है, जो आपको बाद में मिल जाएगा। इसमें मैंने सारी सच्चाई लिख दी है... उनकी इज्जत, जो मैं अभी तक बचा रहा था।'

यह भी पढ़ें- मटर पनीर की जगह पार्सल कर दी चिकन करी, हाई-फाई रेस्टोरेंट पर भारी-भरकम जुर्माना

तीन दिन पहले पत्नी ने किया था सुसाइड
बता दें कि सुभाष की पत्नी इंदु जो कि सरकारी स्कूल में गेस्ट टीचर थी ने तीन दिन पहले फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इंदू साहू मूलत: गैरतगंज जिला रायसने की रहने वाली थी। इंदू की शादी तीन साल पहले सुभाष के साथ हुई थी। तब इंदु के फांसी के फंदे पर लटके होने की सूचना पति सुभाष ने ही पुलिस को दी थी। इंदु के हाथ में मौत की कहानी लिखी हुई थी। हाथ की हथेली पर लिखा हुआ था कि मैं अपनी मर्जी से जान दे रही हूं। मम्मी-पापा, भैया..सॉरी, मेरा मंगल ही मेरी जान ले गया। इतना ही नहीं पास ही पति सुभाष की एक तस्वीर भी मिली थी जिसके पीछे मैं बेवफा नहीं हूं लिखा हुआ मिला था। इंदु की मौत के बाद उसके पिता व भाई ने सुभाष पर गंभीर आरोप लगाए थे।

यह भी पढ़ें- मिस्ड कॉल देकर मोहब्बत में फंसाया, मिलने बुलाया और फिर करने लगी 50 लाख की डिमांड