ग्वालियर

मैकेनिक बने शिवराज सरकार के मंत्री, फिर सामने आया अलग अंदाज, वीडियो वायरल

- मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री बने मैकेनिक- फिर सामने आया ऊर्जा मंत्री का अलग अंदाज-जनसंपर्क के मैकेनिक का बंटवाया हाथ- सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

2 min read
minister pradhyuman singh tomar
मैकेनिक बने शिवराज सरकार के मंत्री, फिर सामने आया अलग अंदाज, वीडियो वायरल

मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अपने विभागीय कार्यों को करने के साथ साथ अपने अलग अंदाज को लेकर भी प्रदेशभर में खास पहचान रखते हैं। मध्य प्रदेश सरकार के यही वो मंत्री हैं, जिनके वीडियोज सबसे ज्यादा सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इसी तरह एक बार फिर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अपने अलग अंदाज में नजर आए हैं, जिसके चलते सोशल मीडिया पर उनका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। बता दें कि, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर इस बार मैकेनिक के अवतार में नजर आए हैं।

आपको बता दें कि, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अपने विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क पर निकले थे। इस दौरान रास्ते में वो एक मैकेनिक की दुकान के सामने से गुजरे। यहां उन्होंने मैकेनिक को बाइक सुधारते देखा तो वो खुद को रोक नहीं पाए और मैकेनिक के हाथ से हथौड़ा लेकर खुद भी बाइक के पार्ट्स में सुधार करने और मैकेनिक की मदद करने लगे। मंत्री तोमर से जब इस संबंध में सवाल किया तो उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीखों कमाओ योजना शुरु की है, मैं युवाओं को सीखो कमाओ योजना का संदेश देना चाहता हूं। फिलहाल, मंत्री जी का मैकेनिक अवतार वाला ये वीडियो पिछले कई वीडियोज की तरह सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है।


जनसंपर्क के दौरान एक मैकेनिक को देखकर रुक गए ऊर्जा मंत्री

दरअसल, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ग्वालियर में शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क के लिए निकले थे। वो वार्ड नं. 33 के डोंगरपुरा जा रहे थे। इसी दौरान नौगजा रोड पर उन्हें एक मैकेनिक दो पहिया वाहन सुधारता जर आया। मैकेनिक को काम करते देख मंत्री तोमर रुक गए और जमीन पर बैठकर मैकेनिक से बात करने लगे। इस दौरान उन्होंने मैकेनिक से हाथ बटाने की इच्छा जाहिर की, इसपर मैकेनिक ने भी उन्हें खुशी-खुशी हतौड़ा थमा दिया। इसके बाद उन्होंने बाइक को पार्ट्स को सुधारने के लिए उसे हथौड़े से पीटना शुरु कर दिया।

Published on:
06 Aug 2023 01:12 pm