ग्वालियर

Viral Video : ग्वालियर पहुंचा दो मेरे भैया… रोती-बिलखती महिला का वीडियो कर देगा विचलित

Mahakumbh Stampede Viral Video : सोशल मीडिया पर ग्वालियर की महिला का वायरल हो रहा वीडियो विचलित करने वाला है। महाकुंभ मेले में भगदड़ के दौरान एक महिला रोती-बिलखती नजर आ रही है। महिला के पास एक व्यक्ति का शव है, जिसे वो अपना जेठ बता रही है। महिला कह रही है कि, 'मेरे भैया खत्म हो गए है। ये मेरे बड़े जेठ है, ये खत्म हो गए है...।
2 min read
• •
Updated: 31 Jan 2025, 12:10 PM IST
Mahakumbh Stampede Viral Video
Mahakumbh Stampede Viral Video

Mahakumbh Stampede Viral Video : महाकुंभ मेले में हुई भगदड़ ने कई परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए छीन ली। रोते-बिलखते लोगों की आवाज सुन हर कोई सिहर उठा है। इसी घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देख हर कोई हैरान है। वायरल हुए इस वीडियो में एक महिला अपने जेठ के शव के पास मौजूद है और आस-पास के लोगों से रोते हुए अपने घर ग्वालियर पहुंचाने की बात कह रही है।

भैया ग्वालियर पहुंचा दो…

सोशल मीडिया पर ग्वालियर की महिला का वायरल(Mahakumbh Stampede Viral Video) हो रहा वीडियो विचलित करने वाला है। महाकुंभ मेले में भगदड़ के दौरान एक महिला रोती-बिलखती नजर आ रही है। महिला के पास एक व्यक्ति का शव है, जिसे वो अपना जेठ बता रही है। असहाय अवस्था में महिला आस-पास के लोगों से मदद मांगती नजर आ रही है। वीडियो में महिला लोगों से उसे उसके घर पहुंचाने की बात कह रही है।

वायरल(Mahakumbh Stampede Viral Video) हो रहे इस वीडियो में महिला कह रही है कि, 'मेरे भैया खत्म हो गए है। ये मेरे बड़े जेठ है, ये खत्म हो गए है। मेरे को घर पहुंचा दो ग्वालियर। वहीं तो कह रहे है मेरे जेठ खत्म हो गए है मेरे भैया मेरे को घर पहुंचा दो ना ग्वालियर…।' इस पूरे वीडियो में महिला यही बातें दोहराते नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर रोंगटे खड़े करने वाला ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

शाही स्नान से पहले हादसा

29 जनवरी को होने वाले शाही स्नान से पहले महाकुंभ मेले से भगदड़(Mahakumbh Stampede Viral Video) की खबर सामने आई। रात करीब 2 बजे करोड़ों की भीड़ अनियंत्रित हो गई और देखते ही देखते भीषण दुर्घटना का रूप ले लिया। इस हादसे में कई लोग घायल हुए जबकि मरने वालों की संख्या 30 तक पहुंच गई। इस घटना के कई वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे है।

Updated on:
31 Jan 2025, 12:10 PM IST
Published on: