ग्वालियर

Gwalior Crime: पहले दिखाए शादी के सपने, फिर भाई की बीमारी बताकर लिए 3 लाख रुपये, अब वादे से मुकरा

Matrimonial App Fraud: मेट्रिमोनियल एप के जरिए हुई थी पहचान, शादी का वादा कर किया युवती का शोषण, पैसे भी लिए और अब न तो शादी कर रहा और न ही पैसे वापस कर रहा।
2 min read
• •
Updated: 21 Nov 2026, 9:01 PM IST
Gwalior Matrimonial App Fraud
Gwalior Matrimonial App Fraud, एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर (Source-Chatgpt)

Gwalior Matrimonial App Fraud: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक युवती को मेट्रिमोनियल एप पर जीवनसाथी की तलाश करना महंगा पड़ गया। एप के जरिए जिस युवक से युवती की पहचान हुई उसने युवती को भरोसे में लेकर शादी के सपने दिखाए। अलग-अलग शहरों में ले जाकर उसके साथ संबंध बनाए और भाई की बीमारी का बहाना बनाकर करीब 3 लाख रुपये भी ले लिए। अब जब युवती ने युवक से पैसे वापस मांगे और शादी करने के लिए कहा तो आरोपी न तो शादी कर रहा है और न ही पैसे वापस कर रहा है। पीड़ित युवती ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शादी का वादा कर बनाए संबंध

ग्वालियर की रहने वाली युवती की पहचान मेट्रिमोनियल एप के जरिए 1 सितंबर 2026 को पिपरिया निवासी संतोष पटेल से हुई थी। पहले दोनों के बीच बातचीत हुई और फिर बात शादी तक पहुंच गई। युवती के मुताबिक संतोष पटेल उससे मिलने के लिए पहली बार 10 सितंबर को ग्वालियर आया और उसे रेलवे स्टेशन के पास की एक होटल में ले गया। यहां संतोष ने उसे शादी के सपने दिखाए और भरोसे में लेकर शारीरिक संबंध बनाए। इसके अगले ही दिन संतोष उसे अपने साथ भोपाल ले गया वहां भी गोविंदपुरा इलाके की एक होटल में उसके साथ संबंध बनाए।

भाई की बीमारी बनाकर मांगे रुपये

पीड़ित युवती के मुताबिक आरोपी संतोष पटेल ने उससे कहा कि उसके भाई की तबीयत खराब है और उसे पैसों की जरुरत है। युवती उसके झांसे में आ गई और उसे 30 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपी अलग-अलग जरुरतें बताकर उससे पैसे लेता रहा। वो अब तक आरोपी को करीब 3 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर चुकी है। कुछ दिन पहले जब युवती ने संतोष से शादी के लिए कहा तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। जब पैसे वापस मांगे तो पैसे देने से भी मना कर दिया और अपना मोबाइल बंद कर लिया। इसके बाद युवती को अपने साथ हुए धोखे का एहसास हुआ और उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

Updated on:
21 Nov 2026, 9:01 PM IST
Published on: