ग्वालियर

GOOD NEWS: समय से पहले आ रहा मानसून, तेज बारिश के साथ होगी एंट्री

Weather Update: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बाद अब होगी बारिश, तेज हवा के साथ कई जिलों में पानी गिरने का अलर्ट

less than 1 minute read
weather update today

Weather Update: नौतपा के 8 वें दिन भी शहर हीटवेव की चपेट में रहा। अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 2018 के बाद जून का पहला दिन खूब तपा है, लेकिन हीट अधिक होने से देर शाम मौसम बदल गया। 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से आंधी चली और शहर में कहीं झमाझम बारिश हुई, तो कहीं बूंदाबांदी हुई। इससे शाम को ठंडक हो गई।

बारिश से तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। मौसम विभाग ने दो जून को भी बारिश व आंधी के आसार जताए हैं। अलर्ट भी जारी किया है। दिन में उमस के साथ भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम

जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ आने से अरब सागर से हल्की नमी आने लगी है। नमी के कारण शहर का मौसम बदल रहा है। मौसम विभाग ने नमी को देखते हुए 2 जून को 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से आंधी का अलर्ट जारी किया है। देश के अलग-अलग हिस्सों में चक्रवातीय घेरे भी बने हैं, जिससे हवा का रुख पूर्व हो सकता है।

पूर्वी हवा चलने पर नमी आएगी। इससे मौसम में बदलाव आएगा। दो से चार जून के बीच आंधी व बारिश का दौर चल सकता है।मानसून की पूर्वी शाखा ने आगे बढऩा शुरू कर दिया है। वहीं जल्द ही मानसून की दस्तक भी होने वाली है।

Updated on:
28 Oct 2024 05:25 pm
Published on:
02 Jun 2024 12:04 pm
Also Read
View All

अगली खबर