ग्वालियर

मां दिल्ली के अस्पताल में भर्ती थी, घर में बेटी ने कर ली आत्महत्या

MP News: 15 वर्षीय लड़की घर में अकेले रह रही थी। उसकी मां दिल्ली के अस्पताल में मां इलाज के लिए भर्ती थी। वहीं लड़की के पिता गुजरात के निजी कंपनी में नौकरी कर रहे थे। इस दौरान घर में अकेली बेटी ने जो किया उसे देख सबके होश उड़ गए।

2 min read

Suicide News : मध्यप्रदेश के ग्वालियर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 15 वर्षीय लड़की घर में अकेले रह रही थी। उसकी मां दिल्ली के अस्पताल में मां इलाज के लिए भर्ती थी। वहीं लड़की के पिता गुजरात के निजी कंपनी में नौकरी कर रहे थे। इस दौरान घर में अकेली बेटी ने जो किया उसे देख सबके होश उड़ गए। खेलने कूदने की उम्र में 15 साल की लड़की जिंदगी से हताश हो गई। उसने फांसी लगा ली। लड़की ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया। कोई कारण पता नहीं चला है।

मौसेरी बहन जब घर आई तब पता चला

गोला का मंदिर में श्याम सिंह की बेटी (15) ने सुसाइड किया है। श्याम पूर्व सैनिक हैं। इन दिनों गुजरात में निजी कंपनी में नौकरी कर रहे हैं। लड़की यहां मां और भाई के साथ रहती है। पुलिस के मुताबिक श्याम की पत्नी की तबीयत खराब है। उनका दिल्ली में इलाज चल रहां है। इसलिए वह बेटे के साथ दिल्ली गई हैं। लड़की घर में अकेली थी। उसने सुसाइड कर लिया। रविवार सुबह मृतका की मौसेरी बहन घर में आई तब घटना का पता चला। गोला का मंदिर थाना टीआई हरेन्द्र शर्मा का कहना है लड़की के सुसाइड की वजह पता नहीं चली है। सुसाइड नोट की आशंका पर घर की तलाशी भी ली, लेकिन नोट नहीं मिला।

बीमारी से हताश युवती ने फांसी लगाई

ग्वालियर में हीबीमारी से हताश होकर एक युवती ने सुसाइड कर लिया। उसने रात के वक्त फांसी लगाई। हादसा सुबह सामने आया है। पुलिस के मुताबिक आरामिल (हजीरा) निवासी बालकिशन की बेटी भाग्यश्री (24) ने फांसी लगाई है। ऐसा पता चला है कि भाग्यश्री करीब डेढ़ दो साल से बीमार थी। काफी इलाज के बाद बीमार में फायदा नहीं हुआ तो उसने फांसी लगाई।

Updated on:
21 Apr 2025 06:31 pm
Published on:
21 Apr 2025 09:39 am
Also Read
View All

अगली खबर