ग्वालियर

एमपी में अंडरग्राउंड होने के बाद अफसर दे रहा धमकियां, महिला ने लगाई गुहार..

MP NEWS: रेप के आरोप लगने के बाद अंडरग्राउंड हुए तहसीलदार शत्रुघन सिंह चौहान पर धमकाने के आरोप लगाते हुए पीड़िता ने जनसुनवाई में लगाई गुहार...।

2 min read

MP NEWS: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान पर रेप के आरोप लगाने वाली पीड़िता ने जनसुनवाई में पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता के मुताबिक फरार तहसीलदार उसे लगातार धमकियां दे रहा है कि वो उसकी व उसके बच्चे की हत्या करा देगा। बता दें कि कुछ दिन पहले कोर्ट ने आरोपी तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान की अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। शत्रुघ्न सिंह चौहान पर आरोप है कि उसने महिला को कई साल तक लिव इन में रखा और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

रेप का मामला दर्ज होने के बाद से अंडरग्राउंड है आरोपी

मूल रूप से भिंड की रहने वाली एक महिला ने तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान पर शादी का झांसा देकर करीब 17 साल तक लिव इन रिलेशन में रखकर रेप करने के आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। महिला का दावा है कि उसका एक बच्चा भी है जिसका डीएनए कराने के लिए भी वो तैयार है। महिला के मुताबिक उसके पति का देहांत साल 2006 में हो गया था जिसके बाद वो तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह के संपर्क में आई और फिर उनके संबंध बन गए। जिसके बाद साल 2014 में उसने एक बेटे को जन्म दिया। रेप के आरोप लगने के बाद तहसीलदार अंडरग्राउंड हो गया है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।



कोर्ट ने खारिज की अग्रिम जमानत याचिका

इस मामले में बीते दिनों ग्वालियर जिला न्यायालय की विशेष कोर्ट ने आरोपी तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की है। तब पीड़िता के वकील ने तहसीलदार के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी कोर्ट को दी थी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने भी तहसीलदार के आपराधिक रिकॉर्डों का ब्यौरा देते हुए बताया कि यूपी के इटावा और मध्यप्रदेश के भिंड, दतिया जिले के अपराधों को मिलाकर सात गंभीर अपराध तहसीलदार पर दर्ज हैं। जिसके बाद कोर्ट ने कहा था कि आरोपी ने गंभीर अपराध किया है शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए हैं, एक बच्चा भी है, अभी मामले की जांच चल रही है और इस स्तर पर जमानत नहीं दी जा सकती है।

Published on:
04 Feb 2025 07:26 pm
Also Read
View All

अगली खबर