घटना टीकमगढ़ जिले के कोतवाली थाना इलाके के मिनौरा गांव की है। महिला के पति जयराम अहिरवार ने बताया कि आज दोपहर वह अपनी पत्नी शीला के साथ खेत पर तार फेंसिंग कर रहा था। इसी दौरान उसका छोटा भाई हरदयाल और उसके परिवार की महिलाएं पहुंच गईं। वे लोग जमीनी विवाद को लेकर तार फेंसिंग का विरोध कर गाली गलौज करने लगे। जब उन्हें रोका गया तो मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान कपूरी, सुनीता, भगवती और विमला अहिरवार ने उसकी पत्नी शीला को पड़कर कुएं में धकेल दिया।