ग्वालियर

महिला दिवस पर एमपी की महिलाओं को बड़ी सौगात, टूरिस्ट प्लेस पर तैनात होंगी पर्यटन सखियां, मिलेगी नौकरी

Happy Women's Day: महिला सशक्तिकरण और सुरक्षित पर्यटन के लिए एमपी टूरिज्म बोर्ड की पहल, पर्यटन सखी योजना के साथ सोलो ट्रिप पर आने वाली महिला टूरिस्ट को सुरक्षा और सहायता देंगी

less than 1 minute read
paryatan sakhi yojana of mp tourism department

Happy Women's Day: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने महिला सशक्तिकरण और सुरक्षित पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन सखी योजना का विस्तार किया है। इसके तहत प्रदेश के 50 प्रमुख पर्यटन स्थलों पर प्रशिक्षित पर्यटन सखियां तैनात की जाएंगी, जो विशेष रूप से सोलो ट्रिप पर आने वाली महिला पर्यटकों को सुरक्षा और सहायता प्रदान करेंगी। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड प्रमुख सचिव पर्यटन एवं प्रबंध संचालक शिव शेखर शुक्ला के मुताबिक पर्यटन सखी योजना महिलाओं को सुरक्षित और आत्मनिर्भर यात्रा का अनुभव प्रदान करने के साथ स्थानीय महिलाओं के लिए आजीविका के नए द्वार खोल रही है। यह पहल महिला सशक्तिकरण और पर्यटन क्षेत्र में सहभागिता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।


25000 से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षित किया

पर्यटन सखी योजना के अंतर्गत अब तक 25000 से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है, जिनमें छात्राएं और स्थानीय महिलाएं शामिल हैं। यह योजना महिला पर्यटकों के लिए महत्वपूर्ण है, साथ ही स्थानीय महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगी।

यह काम करेंगी पर्यटन सखी


टूरिज्म बोर्ड द्वारा पर्यटन सखियों को गाइड, ड्राइवर, शेफ और होटल एग्जीक्यूटिव आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह सुरक्षा प्रदान करने के साथ पर्यटकों को स्थानीय संस्कृति, विरासत और स्थलों की जानकारी भी प्रदान करेंगी।


महिला सशक्तिकरण की ओर एक कदम

यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भरता बनाने के साथ मध्यप्रदेश को महिला पर्यटकों के लिए एक सुरक्षित और पसंदीदा प्रदेश के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है।

Updated on:
08 Mar 2025 08:54 am
Published on:
08 Mar 2025 08:53 am
Also Read
View All

अगली खबर