ग्वालियर

MP Weather Alert: फिर बिगाड़ा मौसम, कई जगह गिरे ओले, 46 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट

Heavy Rain Warning: मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश और ओले गिरे। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए 46 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
3 min read
Apr 04, 2026
MP Weather Alert
hailstorm heavy rain warning in 46 Districts of mp (Patrika.com)

MP Weather Alert:मध्य प्रदेश का मौसम एक बार फिर बदला हुआ नजर आ रहा है। शनिवार को कई जिलों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश देखने को मिली,वहीं कुछ जिलों में ओलवृष्टि ने किसानों की चिंता को बढ़ा दिया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए कुल 46 जिलों में तेज गति से आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमे से 8 जिलों में ओलवृष्टि होने की संभावना भी जताई गई है।

ग्वालियर और बैतूल समेत कई जिलों में गिरे ओले

शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे। ग्वालियर, बैतूल के मुलताई, राजगढ़, सागर, श्योपुर में तेज गति से ओले गिरे। ग्वालियर शहर में 5 मिनट तक तीव्र गति से ओले की बरसात हुई। वहीं, बैतूल के मुलताई में बड़े साइज के ओलों से सड़क पर सफेद चादर ढक गई। सागर में भी दोपहर बाद तेज बारिश हुई, शहर सहित ग्रामीण इलाकों में ओले गिरे। राजगढ़ के पीलूखेड़ी क्षेत्र में सहित अन्य इलाकों में बर्फ गिरी। इसके अलावा नर्मदापुरम जिले में बारिश के साथ ओले गिरे। करीब 15 से 20 मिनट तक बारिश हुई। ओलावृष्टि के कारण इन जिलों के किसानों के लिए मौसम विभाग ने गाइडलाइन जारी की है। किसानों की फसलों पर अचानक बदले मौसम ने खतरा बढ़ा दिया है।

बैतूल
ग्वालियर
राजगढ़
सागर

अचनाक बदले मौसम के पीछे का कारण

अचानक बदले मौसम का कारण साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ सिस्टम की सक्रियता माना जा रहा है। एमपी के बीच से गुजर रही टर्फ लाइन और ऊपर के हिस्से से सक्रिय दूसरी टर्फ के साथ पश्चिमी और उत्तरी क्षेत्रों में दो चक्रवाती सिस्टम के कारण मौसम बिगड़ रहा है। इसके चलते अगले 24 घंटों में भोपाल और ग्वालियर समेत कई जिलों में तेज आंधी और बारिश के साथ बिजली गिरने के भी अनुमान है। मौसम विभाग ने अपनी रिपोर्ट में चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटे कई जिलों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है।

अगले 24 घंटे इन जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

तेज गरज-चमक के साथ बारीश (Heavy Rain Warning)- भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, झाबुआ, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा।

आंधी बारिश और ओलावृष्टि (Hail Storm)- नीमच, मुरैना,श्योपुर , सतना, कटनी, पन्ना, दमोह, मैहर।

Updated on:
04 Apr 2026 07:08 pm
Published on:
04 Apr 2026 07:08 pm