ग्वालियर

मुहर्रम की तैयारी शुरू, चांद दिखा तो होगा इस्लामिक नववर्ष हि.सन् 1447 का आगाज

Muharram 2025: 26 जून को चांद दिखने के साथ ही शुरू होगा इस्लामिक नववर्ष, इस्लामिक कैलेंडर के हिसाब से शुरू होगा हिजरी सन 1447, 10 दिवसीय पर्व में शोक और मातम, निकाला 10वें दिन निकाला जाएगा ताजिया जुलूस
2 min read
• •
Updated: 25 Jun 2025, 12:10 PM IST
Muharram 2025 moon may be sighted on 26 june
Muharram 2025 moon may be sighted on 26 june(फोटो सोर्स: पत्रिका/ सोशल मीडिया)

Muharram 2025: इस्लामिक माह मुहर्रम का आगाज 26 जून को चांद दिखने के साथ हो जाएगा। इस्लामिक साल के पहले महीने मुहर्रम में हजरत इमाम हुसैन को याद किया जाएगा। मुहर्रम इस्लामिक कैलेंडर का पहला महीना है, जो मुस्लिम समुदाय का महत्त्वपूर्ण महीना है। 26 जून को चांद दिखने पर मुहर्रम माह की शुरुआत हो जाएगी। इसके 10 दिन बाद ताजिये निकाले जाएंगे। इमाम हुसैन की शहादत के पर्व मुहर्रम की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 26 जून को मुहर्रम का चांद नजर आने की उम्मीद है।

कल से शुरू होगा इस्लामी नया साल हिजरी सन 1447

इसके साथ ही पहली मुहर्रम से इस्लामी नया साल हिजरी सन 1447 का आगाज होगा। ग्वालियर में मुहर्रम का पर्व इमाम हुसैन के उर्स के रूप में अकीदत के साथ मनाया जाता है। मुहर्रम का प्रमुख आकर्षण ताजिया है। इन्हीं ताजियों के साथ सवारियां निकाली जाती हैं। जलाल खां की गोठ निवासी रहीस खान परंपरागत तरीके से करीब 35 सालों से ताजिए बनाते आ रहे हैं। वहीं मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में मोहर्रम के आगमन से पूर्व ही शहीदी कलाम भी गूंजने लगे हैं।

बलिदान और शोक में मनाया जाता है मोहर्रम

यह हिजरी कैलेंडर का पहला महीना मुहर्रम है। मोहर्रम महीने में पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की कर्बला में शहादत हुई थी। इस कारण इस माह को मुस्लिम धर्मावलंबी शोक, बलिदान और त्याग के रूप में मनाते हैं।

इमाम बाड़ों में भी तैयारियां प्रारंभ

शहर काजी अब्दुल अजीज कादरी ने बताया कि दस दिवसीय मुहर्रम पर्व के दौरान इमामबाड़ों में सुबह से रात तक मजलिसों का एहतेमाम किया जाएगा। मुहर्रम को लेकर इमामबाड़ों में तैयारियां शुरू हो गई हैं।


Updated on:
25 Jun 2025, 12:10 PM IST
Published on:
Also Read
View All
एक पता, एक मोबाइल नंबर और 17 पासपोर्ट ! डबरा में चल रहा था नेटवर्क, 7 आरोपियों पर चलेगा केस

ग्वालियर : जीडीए से खरीदे प्लॉट पर हाईकोर्ट ने पलटा निचली अदालतों का फैसला, 44 साल चली कानूनी लड़ाई के बाद मिला प्लॉट का हक

ग्वालियर :जेएएच में 80 करोड़ की मशीनें बंद, कैंसर जांच के लिए भटक रहे मरीज, बिरला नगर-डीडी नगर में एक्स-रे मशीनें भी शो-पीस

सिंधिया संपत्ति विवाद: कोर्ट में हाजिर नहीं हुईं प्रतिमा देवी, अदालत ने लगाया 10 हजार का हर्जाना

एमपी पटवारी भर्ती फर्जीवाड़ा: मोम के अंगूठे से बायोमेट्रिक से छेड़छाड़ मामले में चारों आरोपी बरी, क्राइम ब्रांच की जांच पर उठे सवाल